सालेकसा के टांकेझरी जंगल की पहाड़ी पर संदेहास्पद विस्फोटक सामग्री बरामद सर्चिंग के दौरान गोंदिया पुलिस की सफलता

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए गोंदिया पुलिस द्वारा जिले के संवेदनशील नक्सलग्रस्त क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गुरुवार 24 अक्टूबर की सुबह सालेकसा तहसील के टांकेझरी जंगल परिसर की पहाड़ी पर छुपा कर रखा गया संदेहास्पद विस्फोटक सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

गौरतलब है की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान गोंदिया जिले के नक्सलग्रस्त संवेदनशील क्षेत्र के साथ-साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गोंदिया पुलिस विभाग की सी – 60 पथक सशस्त्र दूर क्षेत्र सुदूरवर्ती पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षकों को सर्चिंग अभियान चलाने का दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा द्वारा दिया गया था।

इसी के तहत 24 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के नेतृत्व में सी -60 पथक,सालेकसा पुलिस थाने का स्टाफ, बी.डी.डी.एस.पथक, श्वान पथक, श्वान नाम- कैंडी आपरेशन सेल के स्टाफ द्वारा रवाना होकर टांकेझरी जंगल परिसर में सर्च पेट्रोलिंग की जा रही थी।
पेट्रोलिंग पथक को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की मौजा टांकेझरी जंगल परिसर की पहाड़ी पर पत्थरों के बीच में संदेहास्पद सामग्री छुपा कर रखी गई है। जानकारी की पुष्टि होने पर परिसर की जांच किए जाने पर प्लास्टिक की पॉलिथीन में उपरोक्त सामग्री दिखाई दी जिसका पंचनामा कर जप्त किया गया।

जप्त की गई सामग्री 

1) बिजली के तार 4 बंडल 2) लाल रंग का कॉर्डेक्स 18 फीट 3) दानेदार पदार्थ जैसे सफेद यूरिया 2 किग्रा. ग्रा. 4) गहरे हरे और चांदी के रंग का अर्ध ठोस डीजल गंध वाला पदार्थ 5) 12 वोल्ट की बैटरी. 6) 5 लीटर क्षमता का एल्युमीनियम कुकर 7) जिलेटिन की तीन छड़ें प्रत्येक 125 ग्राम की 8) तीन प्लग.9) इलेक्ट्रिक डेटोनेटर जैसी वस्तु 11) पैकिंग टेप दो नग 12) लगभग 5 सेमी. यह 7 सेमी है. लंबाई में कुल 52 लोहे की कीलें
13) लगभग आधा सेमी. यह 4 सेमी है. लोहे के नुकीले और नोकदार, छोटे और बड़े आकार के कुल 78 टुकड़े 14) नुकीले और नोकदार खुरदरे आकार वाले मोटे कांच के कुल 190 टुकड़े यह आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं.
उपरोक्त करवाई उपरोक्त जंगल सर्च पेट्रोलिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री मिलने पर वरिष्ठों के निर्देश पर सालेकसा पुलिस थाने में आगे की कार्रवाई नियमानुसार करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Share Post: