ग्राम पंचायत खातिया के उपसरपंच बने विजेंद्र मेश्राम

निर्विरोध निर्वाचन, विधायक विनोद अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के ग्राम पंचायत खातिया के रिक्त उपसरपंच पद के लिए 18 सितंबर को विशेष बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सरपंच एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की सर्वसम्मति से विजेंद्र मेश्राम को निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित किया गया।

पूर्व उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। रिक्त पद की पूर्ति के लिए आयोजित बैठक में सदस्यों ने विजेंद्र मेश्राम के नाम पर सहमति जताई।
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित उपसरपंच विजेंद्र मेश्राम का गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया के सभापति चेतन बहेकार, सरपंच ललित तावाड़े, उमेशसिंह पंडेले, मुकेश लिल्हारे, सोमेश उपवंशी, देवानंद मारवाड़े, ग्राम पंचायत सदस्य सूरजलाल खोटेले सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विजेंद्र मेश्राम ने निर्वाचन के लिए सभी ग्राम पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्रामवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा गांव के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Share Post: