बुलंद गोंदिया। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी- एसटी आरक्षण के खिलाफ दिए गए फैसले के विरोध में भारत बंद वह गोंदिया बंद का आव्हान जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया है, जिसके तहत 21 अगस्त बुधवार को संपूर्ण गोंदिया बंद कर इसका विरोध किया जाएगा जिसकी जानकारी विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पत्र परिषद में दी तथा बंद में सहयोग करने का आवाहन किया।
गौरतलब है की उच्च न्यायालय द्वारा एससी- एसटी आरक्षण के खिलाफ दिया गए फैसला जिसमें एससी- एसटी आरक्षण में क्रिमी लेयर वह वर्गीकरण किया गया है जो संविधान के खिलाफ है। इस फैसले के विरोध के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के साथ-साथ गोंदिया बंद का आवाहन किया गया है।
जिसमें एससी- एसटी, ओबीसी के छात्रों, नौजवानों नागरिकों द्वारा इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर अपनी आवाज को बुलंद कर अपने हक अधिकार की लड़ाई में बड़ी संख्या में शामिल होने का आवाहन विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा किया गया है।
इस दौरान बंद के दौरान अपनी विभिन्न मांगों जिसमें मुख्य रूप से संविधान विरोधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत रद्द किया जाए।
2 )अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण संविधान की नवी अनुसूची में शामिल किया जाए।
3) सरकारी स्थापना में एससी-एसटी का बैकलाग अनुशेष तुरंत भर जाए वह निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाए।
4 )जाती निहाय जनगणना की जाए तथा ओबीसी को क्रीमी लेयर की शर्त रद्द की जाए।
5)मुस्लिम वक्फ बोर्ड संशोधन बिल तुरंत वापस लिया जाए।
6) उच्च व सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की भर्ती कॉलेजियम सिस्टम रद्द कर न्यायिक आयोग द्वारा परीक्षा लेकर की जाए आदि विभिन्न मांगों को लेकर यह बंद का आवाहन किया गया है।
बंद के दिन सुबह रैली निकाल कर बंद का आवाहन किया जाएगा इसके पश्चात डॉ बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष बाबा साहब को अभिवादन कर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम उप विभागीय अधिकारी को सौप जी जाएगा तथा समिति के पदाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण बंद का आवाहन किया गया है।
बैंड का आवाहन विश्व भूषण भारत रत्न परम पूज्य डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव समिति गोंदिया, नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन गोंदिया, ओबीसी संघर्ष कृति समिति गोंदिया, युवा सुदर्शन बहुउद्देशीय संस्था ,,राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ गोंदिया, लहुजी सालवे मातंग समाज गोंदिया, मुस्लिम माइनॉरिटी ट्रस्ट गोंदिया ,संघर्ष वाहिनी विमुक्त भटके परिषद गोंदिया, आर,टी फाउंडेशन गोंदिया ,भारतीय बौद्ध महासभा गोंदिया, समता सैनिक दल गोंदिया का समावेश है।
भारतव गोंदिया बंद के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से दारा बैरीसाल ,महेश कैरिया र ,विजय रगड़े, विजेंद्र बरौंदे, प्रकाश टांडेकर, दीपक कनोजे, सुमित महावत, अनिल बरईकर,परेश दुरूगवार,राजिव ठकरेले, सैय्यद असलम अली ,हाजी जी.एम. कदिर खान ,घनश्याम पानतवणे अमितकुमार भालेराव ,विलास राऊत,विनित शहारे,श्याम चौरे,हर्षपाल रंगारी,विनोद पंधरे,करण टेकाम,प्रमिला शिंदामे,मनिष चव्हाण,प्रल्हाद उके.सचिन लोखंडे,गजेन्द्र लोखंडे,महेश बावणे,चंदन वानखेडे,नितीन कुंडभरे,कैलाश मराठे,अरूण गजभिये,मनिराम मौजे ,भागवत पटले
मंथन नंदेश्वर प्रशांत गजभिए सुनील रंगारी रवि भालाधरे सहित विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का समावेश है।






