बुलंद गोंदिया (संवाददाता देवरी)- देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुल्ला निवासी आरोपी नारायण मुनेश्वर उम्र 55 वर्ष ने अपने ही बेटे की सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया उपरोक्त घटना 18 अगस्त को सामने आई मृतक बेटे का नाम हंसराज नारायण मुनेश्वर 32 वर्ष है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी तहसील के ग्राम मुल्ला निवासी मृतक हंसराज नारायण मुनेश्वर 32 वर्ष यह शराब के व्यसन का आदी था तथा आए दिन परिवार में विवाद करता रहता था।
घटना के पूर्व उसने 17 अगस्त को अपनी पत्नी को उसके मायके ग्राम सालई में भेज दिया था तथा इसके पश्चात शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचकर माता-पिता से विवाद करने लगा इसी विवाद के दौरान हाथापाई शुरू हो गई तथा आक्रोशित पिता ने बेटे के सिर पर पत्थर से वार किया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बेटे की मौत होने की जानकारी सामने आते ही आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया तथा इस मामले की जानकारी ग्राम में प्राप्त होते ही हड़कंप मच गया वह ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी देवरी पुलिस को दी।
देवरी पुलिस अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय में शव विच्छेदन के लिएभेज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103,(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
उपरोक्त मामले की जांच उप विभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटील वह पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुल यादव द्वारा की जा रही है।






