मवेशी के गोटे में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग तीन बैल एक गाय झुलसी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ईरी में 23 दिसंबर गुरुवार की रात 10:00 से 11:00 बजे के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम के निवासी ताराचंद शिवलाल मेडे के मवेशियों के गोटे में आग लगा दी गई। इस आगजनी की घटना में गोटे में बंधे हुए तीन बैल व एक गाय झुलस गई। घटना की जानकारी तत्काल सामने आते ही मवेशियों को जलती आग से निकाला गया जिससे उनकी जान बचाई गई किंतु इस आगजनी की घटना में किसान को करीब 60 से 70 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में फरियादी ताराचंद द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share Post: