गोंदिया जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी का मिला ई-मेल , न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला न्यायालय में सोमवार दोपहर 3:00 बजे के दौरान बम से उड़ने का ई -मेल मिला जिसके मिलते ही जिला न्यायालय प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी गई जानकारी मिलते ही तत्काल गोंदिया जिला न्यायालय पुलिस छावनी में तब्दील होने के साथ ही पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम कर संपूर्ण न्यायालय के सघन तलाशी ली लेकिन जांच में किसी भी प्रकार का बम नहीं मिला वह मेल एक अफवाह साबित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिला न्यायालय में सोमवार 2 नवंबर की दोपहर 3 से 3:30 बजे के दौरान न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी का ई -मेल प्राप्त हुआ मेल प्राप्त होते जिला न्यायालय प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई बम की जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय से वह शहर पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर संपूर्ण न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील किया गया।
तथा बम निरोधक दस्ता ,डॉग स्क्वायड, विशेष पथक घटनास्थल पर पहुंचकर संपूर्ण न्यायालय परिसर की बारीकी से जांच की,लेकिन जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली जिससे यह मेल एक अफवाह व कोरी धमकी देने का साबित हुआ। किन्तु मामले की गंभीरता को देख़ते हुए पुलिस द्वारा मामले की कड़ाई से जांच कर रही है।

राज्य के 10 न्यायालयो में मिला धमकी भरा ई -मेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में गोंदिया सहित ठाने, सातारा, सोलापुर, सांगली, बीड़, नांदेड़, हिंगोली परभणी और अमरावती के जिला न्यायालय में एक साथ बम से उड़ने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ मेल प्राप्त होते ही न्यायिक व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मेल मिलते ही जिला पुलिस व सुरक्षा एजेंसी या सतर्क
जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही संबंधित जिलों की पुलिस व सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है तथा न्यायालय परिसर की सुरक्षा कड़ी करते हुए बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है, उल्लेखनीय के इस घटना के पक्ष न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न निर्माण हो रहे हैं किंतु सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन व जांच एजेंटीयों द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है तथा यह किस उद्देश्य से किया गया है इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Share Post: