वरिष्ठ सम्पादक महेश पुरोहित एवं प्रसिध्द समाज सेवक नरेंद्र सतीजा करेंगे उद्घाटन
बुलंद गोंदिया। अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओ से युक्त दंत चिकित्सालयो की श्रृंखला में भारत स्माईल का तीसरा दांतो का दवाखाना नागपूर सक्कदरा चौक में एवरेस्ट आर्केड उमरेड रोड पर रविवार 1 नवम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे महेश पुरोहित एवं नरेंद्र सतीजा के हस्ते होने जा रहा है।
इसके पूर्व सिविल लाईन्स चौक गोंदिया एवं गोंदिया रोड आमगांव पर दो क्लीनीक के माध्यम से विदर्भ के प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. अक्षत अग्रवाल और उनकी सात विशेषज्ञक दंत चिकित्सक एवं दक्ष परामैडिकल स्टॉफ अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे है।
इन दवाखानो में टेडे मेडे दांतो को ठीक करना, चेहरे पर मुस्कुराहट लाना, रुट केनाल अति कम समय मे करना, इम्पलांट व्दारा एक दो से लेकर पूरी बत्तीसी बिठाना आदि सभी कार्य महिला पुरुष एवं बच्चो के लिए उपलब्ध है।
डॉ. अक्षत अग्रवाल को बच्चो एवं युवाओ के जिसमें 1 दिन के बच्चो से लेकर 16 वर्ष तक युवाओं का मुख रोग एवं दंत इलाज करने में महारथ हासील है। नागपूर में डॉ. निशांत गुप्ता एवं भारत स्माईल की सारी टीम जनता की सेवा में उपलब्ध रहेगी।
भारत स्माईल परिवार ने विशेष दंत चिकित्सा केंद्र का लाभ उठाने का निवेदन किया है।







