आरपार की होंगी अब लड़ाई जनसभा में गणेश नगर वासियों ने लिया निर्णय डंपिंग यार्ड में नहीं डालने देंगे कचरा किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए तैयार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर से निकलने वाले प्रतिदिन के कचरे को नगर परिषद द्वारा गणेश नगर परिसर से लगे क्षेत्र में डाला जाता है जिससे प्रदूषण बदबू गंभीर बीमारी कचरे में लगने वाली आग से होने वाले धुए से परेशानियों के चलते गणेश नगर वासियों द्वारा मोर्चा निकालकर नगर परिषद प्रशासन पर हल्ला बोल आंदोलन किया गया था किंतु समस्या का स्थाई समाधान निकल नहीं पाने के चलते शनिवार 13 नवंबर को परिसर के सैकड़ों नागरिकों द्वारा शाम 4:00 बजे गणेश नगर परिसर स्थित शारदा कान्वेंट के सभागृह में जनसभा आयोजित कर निर्णय लिया गया कि इस गंभीर समस्या के खिलाफ परिसर के नागरिक प्रशासन के साथ अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे तथा रविवार 14 नवंबर से उपरोक्त डंपिंग यार्ड में कचरा डालने नहीं दिया जाएगा इस दौरान यदि प्रशासन द्वारा नागरिकों पर किसी भी प्रकार से कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसके लिए भी गणेश नगर व आसपास के क्षेत्र के हजारों नागरिक उपरोक्त कार्यवाही के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आमसभा में क्षेत्र के पार्षद व नगर परिषद के जनप्रतिनिधि तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष स्वास्थ्य सभापति शिव शर्मा बांधकाम सभापति तथा पार्षद राजकुमार कुथे, शिक्षा सभापति सुनील तिवारी, पार्षद नेहा रॉकी नायक उपस्थित थे। जिन्हें उपस्थित नागरिकों द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया कि वे अब डंपिंग यार्ड में कचरा डालने के विरोध में हैं तथा प्रशासन द्वारा दी गई समय अवधि समाप्त हो चुकी है तथा आम सभा के निर्णय तक नागरिक को द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा यहां पर कचरा नहीं डाला जाए जब तक स्थाई समाधान नगर परिषद प्रशासन द्वारा नहीं लिया जाता डंपिंग यार्ड हटाओ समिति द्वारा अपना आंदोलन शुरू रखा जाएगा उपरोक्त सभा के दौरान परिसर के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।

Share Post: