बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला क्रीड संकुल के शूटिंग रेंज को विभाग के अधिकारी द्वारा ताला लगा दिया गया है जिसके चलते जिले के खिलाड़ियों के भविष्य से खेल विभाग द्वारा खीलवाड़ा किया रहा है व जिले के खिलाड़ियों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।
गौरतलब है की खिलाड़ियों विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए शासन द्वारा अनेक सुविधाएं तो उपलब्ध कराई जाती है किंतु इन्हें संचालित करने वाला कीड़ा विभाग अपनी तानाशाही कार्य प्रणाली के चलते खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद करते हुए नजर आता है इसी का ज्वलंत उदाहरण गोंदिया जिला कीड़ा विभाग में देखने को मिल रहा है। जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा शूटिंग रेंज को संचालित करने वाली गोंदिया जिला राइफल एसोसिएशन को बिना कोई उचित कारण बताएं ताला लगाकर बंद कर दिया गया है।
गोंदिया जिला क्रीड़ा संकुल में वर्ष 2022 में जिले के शूटिंग खिलाड़ियों के लिए 85 लाख रुपए की लागत से आधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया था। जिसका संचालन वर्ष 2007 से रजिस्टर्ड जिले की एकमात्र संस्था गोंदिया जिला राइफल एसोसिएशनकिया जा रहा है तथा वह नागपुर जिला राइफल एसोसिएशन से भी संलग्न है जिसके द्वारा जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा था जिसके लिए संस्था द्वारा ₹1लाख रूपए वार्षिक किराया वह 3000 प्रति माह बिजली खर्च का भुगतान करने के साथ ही शूटिंग रेंज की साफ सफाई रखरखा वह अन्य कार्य तथा वेपन की रिपेयरिंग आदि का खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाता है।
संस्था द्वारा यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से ₹2000 प्रति माह का शुल्क लिया जाता है जो की अन्य महानगरों की तुलना में काफी कम है तथा विशेष रूप से गोंदिया जिला पिछड़ा जिला होने के चलते अनेक आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों से शुल्क लेने में भी छूट संस्था द्वारा दी जाती है तथा 60 से 70% खिलाड़ी शुल्क देने में असमर्थ होने के बावजूद उन्हें संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने जिला ,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।

आरोप -अधिक राशि की मांग नहीं देने पर रेंज को लगाया ताला
गोंदिया जिला राइफल शूंटिंग एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा था लेकिन वर्तमान में जिला क्रीड़ा अधिकारी यादव के कार्यकाल में जिला कीड़ा विभाग के अकाउंटेंट वालके द्वारा रिश्वत के रूप में अधिक राशि की मांग की है। इस मांग न मानने व अधिक राशि देने से मना करने पर बेवजह के कारण बताते हुए शूटिंग रेंज को ताला लगा दिया है जिससे जिले के खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता नजर आ रहा है।
जिले के उदयीमान खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़
गोंदिया जिले में शूटिंग के अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी है तथा कुछ खिलाड़ियों ने जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक अपना परचम लहराया है तथा आगामी कुछ दिनों में स्टेट लेवल की प्रतियोगिता भी होने वाली है लेकिन अचानक कीड़ा विभाग द्वारा रेंज को ताला लगाए जाने के चलते इन खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिलाधिकारी से शिकायत
जिला कीड़ा संकुल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की जा रही मनमानी के कारण राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत कर कीड़ा विभाग में चल रही इस मनमानी तानाशाही पर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वरिष्ठ अधिकारी नागरिक भी प्रशिक्षण लेते
क्रीड़ा संकुल के शूंटिंग रेंज में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिक भी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं जिसमें विधायक,जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार डॉक्टर आदि का समावेश है।
अनियमितताओं का आरोप
जिला कीड़ा विभाग में अनेक अनियमितताओं का आरोप भी लग रहा है जिसमें खेल के अलावा गंदी राजनीति अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की जा रही है ऐसा चित्र कीड़ा विभाग में सामने दिखाई दे रहा है तथा अनेक खेलों को बेवजह अर्नगल कारण बताते हुए बंद किया गया है जिसे जिले के खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर प्रतिभाओ को कुचलना का कार्य कीड़ा विभाग के वर्तमान अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
जिला कीड़ा विभाग में शराब पीते फोटो वायरल
जिला खेड़ा विभाग के परिसर में दिनदहाड़े विभाग के अकाउंटेंट वालके द्वारा शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे कीड़ा विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है जहां खिलाड़ियों के खेल के अलावा अधिकारी वह कर्मचारियों द्वारा शराब पीने कीड़ा संकुल को मैं मयखाना बना रखा है जिसकी चर्चा खेल जगत क्र साथ शहर के नागरिको में चल रही है।

सुधार कार्य के लिए बंद किया
शूटिंग रेंज में कुछ सुधार कार्य आवश्यक थे जिसके लिए रेंज को बंद किया गया है तथा सुधार कार्य का मंजूरी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र दिया गया है मंजूरी मिलने पर नए टेंडर कर सुधार कार्य कर रेंज को शुरू करने के लिए नई निविदा निकल जाएंगी। व पैसे के आरोप निराधार है।
– लक्ष्मी शंकर यादव जिला कीड़ा अधिकारी गोंदिया।






