बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के निर्माण के 100 वर्षों से अब तक गोंदिया शहर से निकलने वाले कचरे के लिए डंपिंग यार्ड की समस्या बरकरार है। जिसके चलते गत अनेक वर्षों से गणेश नगर से लगे परिसर मोक्ष धाम के समीप कचरा डाला जाता है। जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने के चलते संपूर्ण गणेश नगर क्षेत्र में प्रतिदिन धुँवे व प्रदूषण का वातावरण निर्माण होने के साथ ही परिसर के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है । इस गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार 11 नवंबर को सैकड़ों की संख्या में गणेश नगर परिसर के निवासी जमा होकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर हल्ला बोल आंदोलन कर यहां से डंपिंग यार्ड को हटाने ,कचरे में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने की मांग को लेकर पहुंचे तथा नगर परिषद की इस लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते तथा परिसर के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के कारण आक्रोशित नागरिकों द्वारा जमकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा मचाते हुए अपनी मांग का ज्ञापन दिया तथा चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द डंपिंग यार्ड को यहां से बंद नहीं किया गया तो नागरिकों द्वारा मार्ग पर उतर कर त्रिव आंदोलन किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में नागरिक मुख्य अधिकारी करण चौहान के कक्ष में पहुंचकर अपनी मांग सामने रखी ।
जिस पर मुख्य अधिकारी द्वारा आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया गया कि फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने के लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा 24 घंटे कर्मचारियों की नियुक्ति करने के साथ ही अग्निशमन विभाग का एक वाहन 24 घंटे वहां उपलब्ध रहेगा तथा डंपिंग यार्ड के संदर्भ में नगर परिषद की जनप्रतिनिधियों की सभा ही निर्णय ले सकती है जिसके लिए नगराध्यक्ष द्वारा जल्द ही विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा।
नगराध्यक्ष अशोक इंगले ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि कचरे की पर्याय व्यवस्था करने के साथ ही आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा तथा आगामी मंगलवार 16 नवंबर को विशेष सभा आयोजित कर इस गंभीर समस्या का निराकरण कर गणेश नगर वासियों व शहर वासियों को कचरे गंदे की व प्रदूषण की समस्या से छुटकारा दिलाने का निर्णय लिया जाएगा।
जब तक समस्या का हल नहीं कचरा नहीं उठेगा
नगर परिषद उपाध्यक्ष व स्वच्छता सभापति शिव शर्मा ने इस दौरान आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि जब तक इस गंभीर समस्या का हल नहीं निकलता तथा इसके लिए विशेष सभा आयोजित होने तक संपूर्ण शहर का कचरा नहीं उठाया जाएगा क्योंकि यह समस्या मात्र क्षेत्र की नहीं बल्कि संपूर्ण गोंदिया शहर की है।
शासकीय जमीन पर नहीं निजी जमीन पर डाला जा रहा कचरा
आंदोलन के दौरान सामने आया कि नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड में डाला जाने वाला कचरा नगर परिषद या शासन की जमीन पर ना डालकर निजी व्यक्ति प्रमोद अग्रवाल की जमीन पर कचरा डाला जा रहा है। तथा इस संदर्भ में संबंधित भूमि मालिक से किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं ली गई है उपरोक्त कचरा गठन अनेक वर्षों से उनकी जमीन पर डाला जा रहा है जब यह मामला उनके सामने आया तो इस संदर्भ में वर्ष 2020 में नगर परिषद को आवेदन देकर कचरा उनकी जमीन पर नहीं डालने के लिए कहा गया था लेकिन इस संदर्भ में अब तक नपा प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते भी आंदोलन के दौरान काफी गहमागहमी का वातावरण निर्माण हो गया था तथा इस मामले में नगर परिषद स्वच्छता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समाधान कारक जवाब नहीं दे पाए।
न्यायालय में दर्ज करेंगे मामला
नगर परिषद प्रशासन द्वारा 3 से 4 दिनों में उपरोक्त परिसर के डंपिंग यार्ड में कचरा डालना बंद नहीं किया गया तो न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा ।
नगराध्यक्ष जिलाधिकारी व सीओ के घर के सामने फेकेगे कचरा
डंपिंग यार्ड की समस्या कचरा डालने आग लगने प्रदूषण से निजात नहीं मिलने पर आक्रोशित परिसर के नागरिकों द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो परिसर के नागरिकों द्वारा शहर से निकलने वाला कचरा नगर अध्यक्ष अशोक इंगले, जिला अधिकारी व मुख्य अधिकारी के निवास स्थान के सामने कचरा फेंका जाएगा।
उपरोक्त आंदोलन में प्रमुख रूप से बॉबी वालिया, प्रतिक कदम, बाला ठवकर, मुकेश तिवारी, रवि आर्य, डॉ माधुरी नासरे ,मंजू कटरे, महेश अग्रवाल,अमित अग्रवाल, धीरज जेठानी, एड प्रतिभा चुटे, राहुल लालवानी, विनोद अग्रवाल, आशीष ठकरानी, प्रेम केसवानी, राजू नेवारे, धर्मेंद्र डोहरे, कालूराम अग्रवाल, भुवन बिसेन, अंकित डोये, तोलाराम मानकानी, गुड्डू अग्रवाल, बंटी शर्मा नितिन जिंदल प्रफुल्ल मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में गणेश नगर गौरी नगर सेल टैक्स कॉलोनी स्टेट बैंक कॉलोनी बिड़वाईकर चाल, सुबोध चौक सहित संपूर्ण परिसर के नागरिक उपस्थित थे।
डंपिंग यार्ड की आग व प्रदूषण को लेकर गणेश नगर निवासियों का नप पर हल्ला बोल आंदोलन, समस्या के निराकरण के लिए मंगलवार 16 नवंबर को नप मे विशेष सभा का आयोजन






