ग्रामसेवकों के खिलाफ विधायक संजय शिरसाट द्वारा कहे अभद्र शब्दों के विरोध में ग्राम सेवकों का काम बंद आंदोलन

                                   विधायक पर फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग
बुलंद गोंदिया। औरंगाबाद में 8 नवंबर को आयोजित सरपंच परिषद में विधायक संजय शिरसाट द्वारा ग्राम सेवकों के संदर्भ में अपशब्द कहीं जाने के विरोध में 9 नवंबर को राज्य के ग्राम सेवक युनियन द्वारा इसका निषेध कर काम बंद आंदोलन कर विधायक शिरसाट पर फौजदारी का मामला दर्ज करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद पश्चिम के विधायक संजय शिरसाट द्वारा औरंगाबाद में आयोजित सरपंच परिषद में अपने संबोधन में ग्राम सेवकों के संदर्भ में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ग्राम सेवक धोखेबाज एव महिला सरपंच को फंसाते हैं। तथा हरामखोर शब्द का इस्तेमाल कर बदनामी की जिसके चलते राज्य के 22000 ग्राम सेवकों का अपमान किया है। एक जनप्रतिनिधि इस प्रकार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सकता है। जिससे राज्य के संपूर्ण ग्राम सेवकों के संदर्भ में एक गलत संदेश गया है इसके लिए ग्राम सेवकों द्वारा मांग की है कि संजय शिरसाट द्वारा जाहिर माफी मांगी जाए तथा उनका निषेध कर 11 नवंबर को काम बंद आंदोलन कर काले फीते लगाकर विरोध किया गया तथा राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ,मुख्य सचिव, जिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद , पुलिस अधीक्षक गोंदिया को गोंदिया जिला ग्राम सेवक युनियन द्वारा निवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।
उपरोक्त निवेदन देते समय यूनियन के मानद अध्यक्ष कार्तिक चौहान, सचिव दयानंद फंटिग, जिला अध्यक्ष व विभागीय सचिव कमलेश बिसेन, उपाध्यक्ष सचिन कुथे, कविता बागड़े, एलआर ठाकरे ,सुनील पटेल, सुरेश वाघमारे, ओके राहंगडाले, सुषमा वाढई, शुभास सिरसाम, रामेश्वर जमईवार ,परमेश्वर नेवारे, योगेश रूदृकार, पांडुरंग हरिनखेडे तथा धर्मेंद्र पारधी उपस्थित थे।

Share Post: