बुलंद गोंदिया।( संवाददाता अर्जुनी मोरगांव) – अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले झांसीनगर ग्राम में तेंदुए का आतंक दिनों दिन बढ़ रहा है। जिसके चलते ग्राम के निवासी रामदास काले के घर में तेंदुए ने घुसकर डेरा जमा लिया था जब परिवार के लोगों ने घर में तेंदुए को देखा तो शोर मचाने पर पड़ोस के दो युवको ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया जिस पर तेंदुए द्वारा दोनों युवकों पर हमला कर जख्मी कर दिया।
उपरोक्त हमले में ग्राम के निवासी राजकुमार रानू मडावी 32 वर्ष व गोविंदा मोतीराम प्रधान 33 वर्ष जख्मी हुए जिन्हें उपचार के लिए नवेगांव बांध के ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त क्षेत्र में गत 2 महीने से तेंदुए का आतंक चल रहा है जिसमें वन्य जीव द्वारा किसानों के मवेशियों का शिकार किया जा रहा है। जिसमें बैल, बकरी, मुर्गी आदि का समावेश है। इस संदर्भ में जब घटना की जानकारी पवनी वन विभाग को दी गई तो 3 घंटों के पश्चात वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, वन विभाग की इस लापरवाही के चलते वन्यजीव व मानव संघर्ष में और अधिक जिव हानि होने की संभावना निर्माण हो गई थी।
विशेष यह है कि उपरोक्त क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र से लगा होने के चलते आए दिन वन्यजीव व मानव संघर्ष चलता रहता है, किंतु वन विभाग द्वारा इसके सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से तहसील के ग्रामीणों में आक्रोश निर्माण हो रहा है। तथा मांग की है कि वन विभाग द्वारा हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षा का इंतजाम करने के साथ ही जख्मियों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
तेंदुए के हमले में दो युवक जख्मी झांसीनगर के एक मकान में जमाया डेरा
