दिव्यांगो के लिए मोटराईज ट्रायसिकल हेतु पंजीयन शिवीर संपन्न
बुलंद गोंदिया। विधायक विनोद अग्रवाल की संकल्पना से जिले के दिव्यांग भाई-बहनों के लिए मोटराईज ट्रायसिकल हेतु शिविर का आयोजन जैन कुशल भवन, गोंदिया में किया गया था । जिसमे जिले भर से लगभग 70 दिव्यांग पहुंचे थे, जिसमें से 37 दिव्यांग लाभार्थी पात्र सिद्ध हुए है, जिन्हे जल्द ही विधायक विनोद अग्रवाल की ओर से मोटराईज ट्रायसिकल प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जनता की पार्टी (चाबी संगठन) के संयोजक भाऊराव उके, नगरपरिषद के उपाध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व नगराध्यक्ष व वर्तमान शहर अध्यक्ष कशिश जायसवाल, विनोद किराड, नगरपरिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हर्षपाल रंगारी, पूर्व बांधकाम सभापति व पार्षद धर्मेश बेबी अग्रवाल, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष समीर आरेकर, हंसू वासनिक, राजू पटले, अनिल हुंदानी, युवामोर्चा शहर अध्यक्ष अभय मानकर, अजीत टेंभरे, युवामोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष शेखर सहारे, रोहित अग्रवाल, सरपंच कुलदीप पटले, आशीष ठकरानी, पंकज सोनवाने, राजेश अंबूले, अनिल रहांगडाले, मोनू पारधी, अनिल पटले, नितेश गड़पाएले, चेतन डोये, सचिन बोपचे, व अन्य अधिकारी, कर्मचारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






