यंग इंडिया बोल प्रतियोगिता से होगा युवक कांग्रेस प्रवक्ताओं का चयन

बुलंद गोंदिया। भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश में यंग इंडिया बोल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें विजेता प्रतियोगियों को क्रमानुसार प्रादेशिक व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में चयन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व सह प्रभारी शिवानीताई वडेट्टीवार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। तहसील व जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होने के पश्चात राज्य स्तर पर प्रतियोगिता ली जाएंगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता 14 नवंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएंगी जिसमें विजेताओं को प्रादेशिक व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में स्थान प्राप्त होगा इस प्रकार की जानकारी आयोजित पत्र परिषद में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आलोक मोहंती ने दी। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हरीश तुलसकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि चौरसिया, युवक कांग्रेस जिला महासचिव जाहिद सोलंकी, शहर एनएसयूआई अध्यक्ष रुकनेश शेख तथा एनएसयूआई सोशल मीडिया प्रभारी अमन तिगाला उपस्थित थे।

Share Post: