प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत भाजपा द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम

बुलंद गोंदिया।( संवाददाता सड़क अर्जुनी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा व समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़क अर्जुनी, चिखली, सौंदड, कोसमतोंडी, डव्वा में शासकीय राशन दुकान में पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले के हस्ते लाभार्थियों को निशुल्क राशन अनाज का वितरण किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अशोक लंजे, लक्ष्मीकांतम धनगाये ,शेषराव गिरेपुंजे ,दिनेश अग्रवाल ,गिरधारी हत्तीमारे, राजेश कठाने, शिशिर येडे, गौरेश बावनकर, कविता रंगारी, दीपक गहाने, वासुदेव खेड़कर, जागेश्वर पाथोड़े, विनोद बारसागडे, राजेश बारसागडे, प्रहलाद कोरे, तुलाराम येरने, पवन गौर, राजेश पांडे, सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share Post: