बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता रावणवाड़ी)- गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले लंबाटोला -गिरोला की जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक एस.जी.अग्रवाल द्वारा तीन नाबालिक छात्राओं के साथ अभद्रता व अश्लील हरकत करने के मामले में रावणवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाली जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक शाला लंबाटोला गिरोला में कक्षा पहली से सातवीं तक में करीब 200 छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इनमें से तीन छात्राओ के साथ अभद्रता व अश्लील हरकत करने का मामला 25 जुलाई को सामने आया जिसमें साला में पदस्थ शिक्षक एस.जी. अग्रवाल द्वारा यह कृत्य किया गया।
उपरोक्त घटना 25 जुलाई को कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 8 से 9 वर्षीय छात्राओं के साथ सुबह के मध्यान भोजन के बाद किया गया था जिससे बच्चे डर गए थे तथा स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात इस घटना की जानकारी पीड़ित बच्चियो ने अपने माता-पिता को दी गई जिससे उनमें काफी आक्रोश निर्माण हो गया।
इस घटना की शिकायत पीड़ित छात्राओ के पालको द्वारा रावणवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।
विशेष उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपी शिक्षक द्वारा एक से डेढ़ वर्ष पूर्व जब वह डांगोर्ली जिला परिषद स्कूल में पदस्थ तथा तो ऐसा ही अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था जिसमें आरोपी शिक्षक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।
लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते फिर से 25 जुलाई2026 को लंबाटोला गिरोला की स्कूल में इस प्रकार का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी शिक्षक द्वारा बच्चों को अपनी जांघ पर बैठकर उनके साथ उनके शरीर पर हरकत करने के साथ ही अभद्र व्यवहार किया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही गट शिक्षा अधिकारी व केंद्र प्रमुख द्वारा स्कूल में पहुंचकर बच्चों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली ।
मामला दर्ज आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू
लंबाटो ला गिरोला की जिला परिषद प्राथमिक पाठशाला शाला में कार्यरत आरोपी शिक्षक के खिलाफ पीड़ित पालकों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसमें मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
– रामदास सेवते पुलिस निरीक्षक रावणवाड़ी।







