खर्रा से बैरागीटोला मार्ग की बदहाल स्थित रेलवे की लापरवाही ग्रामीण जान जोखिम में लेकर कर रहे आवागमन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा से बैरागीटोला मार्ग की स्थिति रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते बदहाल हो चुकी है, जिससे आसपास के ग्रामीणों को जानजोखिम में लेकर प्रतिदिन आवागमन करना पड़ रहा है बारिश के इस मौसम में कभी भी एक बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया तहसील के अंतर्गत एमआईडीसी से आगे खर्रा से बैरागी टोला की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ब्रिज बनाया गया है जिसके बाजू से ग्राम की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य नहीं किया गया। जिसके चलते संपूर्ण मार्ग में कीचड़ होने के साथ ही रोड के मध्य रेलवे द्वारा बनाई गई पुलिया का एक हिस्सा धसने से मार्ग सकरा हो गया है।
इस कारन चौपाइयां वाहन तो इस मार्ग से निकल नहीं सकता तथा दो पहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
इस बढ़ाहल स्थिति के चलते बैरागीटोला -खर्रा से आवागमन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है जिससे उनके जीवन पर संकट मंडराने लगा है।
विशेष यह उपरोक्त ग्राम प्रमुखता से आदिवासी ग्राम है जिससे प्रशासन द्वारा इस और अनदेखी की जा रही है इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा रेलवे प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है लेकिन इस पर ना तो रेलवे प्रशासन न कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है।
ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द हल निकला जाए अन्यथा परिसर के ग्रामीनो को आंदोलन करना पड़ेगा।

Share Post: