बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सौंदड़ के फुटाला निवासी महिला आरोपी अनीता अशोक मोहनकर को गिरफ्तारकर 5लाख 86 हजार 660 रुपए का मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया यह कार्रवाई गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे द्वारा जिले में मादक पदार्थों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए थे उसी के अनुसार गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत 26 जुलाई को अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही थी इसी दौरान गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम फुटाला सौंदड़ निवासी महिला अनीता अशोक मोहनकर उम्र 53 वर्ष यह अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण कर उसकी बिक्री कर रही है।
जानकारी प्राप्त होने व उसकी पुष्टि होने पर सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर ग्राम फुटाला सौंदड़ निवासी महिला आरोपी अनीता अशोक मोहनकर के घर की पंचो के समक्ष तलाशी लिए जाने पर उसके घर के एक कमरे में प्लास्टिक की बोरी में पांच नग खाकी रंग के बंडल टेप से लिपटे हुए बंडल प्राप्त हुए।
बंद पैकेट को खोलने पर उसमें हरे रंग का गीला फूल वह बीज मिश्रित गांजा जिसका कुल वजन 5 किलो 866 ग्राम पाया गया जिसकी अंदाजनकीमत 5 लाख86 हजार 600 रूपए बताई गई ।
मादक पदार्थ गांजा जप्त करने के साथ ही महिला आरोपी अनीता मोहनकर को गिरफ्तार कर डुग्गीपार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में सपोनि अभिषेक जंगमवार पोहवा तुलसीदास लूटे, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, पोसी सुनील डाहाके, राकेश इंदुरकर, चपोसी विलास ठाकरे द्वारा की गई।






