बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद की आम सभा नप सभाग्रह में 23 जुलाई गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम पिछली आम सभा व स्थाई समिति के विषयों को मंजूरी प्रदान करने के पश्चात प्रमुख रूप से शहर की स्वच्छता को लेकर व लावारिस मवेशियों व कुत्तों द्वारा शहर में बढ़ रही डागबाईट को लेकर सदस्यों ने जमकर आवाज उठाई।
गोंदिया नगर परिषद की आम सभा नगर परिषद सभागृह में आयोजित की गई जिसमें पिछली आम सभा 6 मार्च 2026 वह स्थाई समिति की सभा 18 मार्च 2026 के विषयों को कायम करने व मंजूरी प्रदान करने हेतु रखा गया जिसे चर्चा के पश्चात मंजूरी प्रदान की गई।
इसके पश्चात शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर सदन में सत्ता पक्ष वह विपक्ष के सभी सदस्यों द्वारा जमकर हंगामा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई। विशेष यह की सभा में 43 विषयों को रखने के साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से तीन विषय रखे गए थे जिसमें कुल 43 विषयों पर चर्चा कर अनेक विषयों को मंजूरी प्रदान की गई।
स्वच्छता के विषय को लेकर नियमित कचरा ना उठाना डंपिंग यार्ड जैसी समस्या व घंटा गाड़ियों का सुधार कर कचरा उठाने तथा वर्तमान में जय अंबे संस्था द्वारा घंटा गाड़ी चलाई जा रही है जिसका एग्रीमेंट भी समाप्त होने के बाद भी कार्य करवाया जा रहा है। तथा शहर में सभी प्रभागो में कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं जिस पर सदस्य स्नेहा गढ़पायले ने सदन को जानकारी देकर संस्था पर कार्रवाई करने की मांग रखी जिस पर स्वच्छता विभाग के सभापति व उपाध्यक्ष संतोष पटले द्वारा जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने व स्वच्छता को सुचारू रूप से करने के साथ ही घन कचरा प्रकल्प व्यवस्थापन का प्रारूप तैयार कर अगली आम सभा में रखने की जानकारी सदन को दी।
अध्यक्ष की अनुमति से रखे गए प्रस्ताव में गोंदिया शहर का बहुचर्चित पुलिया जिसका नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लोडू लाल अग्रवाल था जिसे यथावत रखने का प्रस्ताव रखा गया था इसके साथ ही गोंदिया के पिंडकेपार रोड स्थित श्री कृष्णा गोरक्षण सभा द्वारा संचालित पांजरा पोल को तीर्थ क्षेत्र का दर्जा प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे सदन में मंजूरी प्रदान की उपरोक्त प्रस्ताव पार्षद अजय अग्रवाल ने रखा था जिसका अनुमोदन अभय अग्रवाल द्वारा किया गया।
इसके साथ ही शहर में बढ़ रहे लावारिस कुत्तों द्वारा डागबाईट के मामले बड़े पैमाने पर आ रहे हैं गत दिनों एक मासूम बच्ची पर कुत्ते द्वारा हमला कर जख्मी कर दिया था। लावारिस कुत्तों की नसबंदी वह अन्य उपाय योजना करने का प्रस्ताव पार्षद अभय अग्रवाल वह राज, शुक्ला द्वारा रखकर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की जिस पर नगराध्यक्ष द्वारा इस विषय पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नगर परिषद इंजन शेड नप स्कूल की इमारत को मारवाड़ी शिक्षण संस्था द्वारा मांगे जाने के विषय पर पार्षद घनश्याम पानतवणे ने दत्तक योजना के अंतर्गत सामाजिक संस्थाओं को स्कूल देने के शासन निर्णय का उल्लेख करते हुए जनता के हित में सामाजिक संस्था को जो दत्तक लेती है इस पर किसी भी प्रकार का आछेप ना होने की बात कही उपरोक्त विषय पर पार्षद राकेश ठाकुर, अजय अग्रवाल, क्रांति जायसवाल, अमर रंगारी, सुनील भरने ने इसे मंजूरी प्रदान करने की मांग की किंतु सदन में एक मत ना होने के कारण नगराध्यक्ष द्वारा 11 सदस्यों की एक समिति का गठन कर चर्चा कर निर्णय लेने की बात सदन के सामने रखी। शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, विद्युत विभाग, लेखा विभाग, नगर रचना विभाग, स्थापना विभाग, जलापूर्ति विभाग व बांधकाम विभाग के विषयों पर चर्चा कर अनेक विषयों को मंजूरी दी गई तथा कुछ विषयों को आगामी आगामी आमसभा में रखने का निर्देश दिया गया।
नई घंटा गाड़ी वह स्वीपिंग मशीन के विषयों को अगली सभा में
गोंदिया नगर परिषद की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नई घंटा गाड़ी ,स्वीपिंग मशीन, ट्रैक्टर खरीदी करने के विषय जो सदन में रखे गए थे इन विषयों को आगामी आमसभा में रखकर संपूर्ण जानकारी देने व टेंडर प्रक्रिया करने का निर्णय सदन द्वारा लिया गया। बाजार विभाग की दैनिक बाजार की वसूली के संदर्भ में ठेकेदारी पद्धति पर कार्य न करने व वसूली जो अनेक वर्षों से मात्र ₹10 ली जा रही थी उसे ₹20 कर बाजार विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व इस पर विशेष निगरानी करने की मंजूरी सदन ने दी।
वन्य विषयों में नगर परिषद द्वारा संचालित गर्ल्स स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव अग्रवाल की प्रतिमा का प्रस्ताव स्कूलों में शिक्षकों की घंटे के आधार पर नियुक्ति, गार्डन में योग भवन, विवेकानंद कॉन्वेंट में 12वीं तक कक्षा बढ़ाने के प्रस्ताव को नगर अध्यक्ष सचिन सेन्डे , उपाध्यक्ष संतोष पटले बीजेपी पक्ष नेता विवेक मिश्रा, राष्ट्रवादी पक्ष ने नेता राज शुक्ला, कांग्रेस पक्ष नेता राकेश ठाकुर, बांधकाम सभापति प्रदीप माने, शिक्षण सभापति अनुज जायसवाल नगर रचना सभापती निर्मला मिश्रा,बालकल्याण सभापती सोनपुरे,जलापूर्ति सभापती यादव व अन्य पार्षदों द्वारा एक मत से मंजूरी प्रदान की प्रॉपर्टी का नए सिरे से एसेसमेंट की टेंडर प्रक्रिया के विषय पर मुख्याधिकारी उस समय उपस्थित न रहने के चलते आगामी सभा में विस्तृत चर्चा के लिए प्रस्ताव रखने कि सदन ने मंजूरी दी।






