जननेता स्वर्गीय अजीत पवार की जयंती पर नगर परिषद गोंदिया में अभिवादन कर सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट का किया वितरण

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री जननेता स्वर्गीय अजीत पवार की जयंती के अवसर पर नगर परिषद सभागृह में नगराध्यक्ष सचिन सेंडे की अध्यक्षता में अजीत पवार के चित्र पर माल्या अर्पण कर अभिवादन किया गया व इस अवसर पर सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट का वितरण किया गया।

महाराष्ट्र के जननेता पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर परिषद सभागृह में नगराध्यक्ष सचिन सेंडे की अध्यक्षता में अजीत पवार के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका अभिवादन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समय नगर परिषद स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों को गम बूट, रेनकोट, दस्ताने, मास्क व हेलमेट की स्वच्छता किट वितरण किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद सुनील भालेराव, राष्ट्रवादी पक्ष नेता राज शुक्ला, सतीश देशमुख, लोकेश यादव, नेहा यादव, प्रगति गहरवार, अमर रंगारी, नागो बंसोड़ मुख्याधिकारी संदीप बोरकर ,उपमुख्याधिकारी भुमेश्वरी झलके सहित नगर परिषद के सभी विभाग प्रमुख व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share Post: