बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के मध्य भाग सिविल लाइन हनुमान मंदिर के समक्ष 8 करोड़ रुपये लागत का नया 33/11केवी विद्युत सबस्टेशन एवं गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर के ग्रामीण क्षेत्र चंगेरा में 5 करोड़ लागत का 33 केवी एक नया सबस्टेशन मंजूर होने से शहरी व ग्रामीण भाग की जनता को विधायक विनोद अग्रवाल ने बड़ी राहत देने का कार्य किया है।
पिछले अनेक वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहा गोंदिया विधानसभा अब विद्युतीकरण में हाईटेक होता जा रहा है। मंजूर होते नए-नए विद्युत सबस्टेशन, पुराने सबस्टेशन में लोड बढ़ोत्तरी और विद्युत केबलिंग में बदलाव से क्षेत्र में बिजली क्रांति की चमक देखी जा सकती है। ये सब बदलाव मात्र कुछ सालों में विधायक विनोद अग्रवाल के परिकल्पना से मुमकिन हो पाया है। वे आज गोंदिया में बिजली क्रांति में रोल मॉडल बनकर उभरे है।
गोंदिया (सिविल लाइन) एवं चंगेरा में सबस्टेशन मंजूर होने से शहरी व ग्रामीण भाग के नागरिकों को बिजली की आंख मिचौली से बड़ी राहत मिलेंगी ।
चंगेरा में सबस्टेशन मंजूर होने से जहां आसपास के 5 किलोमीटर अंतर्गत आने वाले गावों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। वही गोंदिया शहर के मध्यभाग में 8 करोड़ की लागत से मंजूर सबस्टेशन निर्माण होने से बिजली व्यवस्था में बेहतर सुधार आएगा।
चंगेरा में नया विद्युत उपकेंद्र मंजूर होने से झिलमिली, रावनवाड़ी और काटी के सबस्टेशन पर आने वाला भार कम पड़ेगा जिससे इन उपकेंद्रों में बिजली व्यवस्था सुचारू होगी। वही चंगेरा नया उपकेंद्र मंजूर होने से कोरणी, सतोना, जिरुटोला, बनाथर, कोचेवाही, बड़ेगाव, छोटा रजेगांव सहित अनेक गाँव को लोड की कमी से बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि एक तरफ विधायक विनोद अग्रवाल अनेक विकास कार्यो के तहत निरंतर कार्य कर रहे है वही गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या के आधार पर पुराने बिजली सिस्टम को सुधारित करने नए बिजली क्रांति पर भी काम कर रहे है।
शहर के सिविललाइन, चंगेरा, बटाना, फुलचुर, भीमघाट नए सबस्टेशन मंजूर होने के साथ ही कटंगटोला, रापेवाड़ा, रावणवाड़ी, झिलमिली, हिवरा, उपकेंद्रों पर लोड क्षमता को डबल किया गया वही काटी, दासगाव उपकेंद्रों पर लोड क्षमता डबल करने का प्रयास प्रगति पर है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, आने वाले समय में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लिए आने वाली विद्युत मेन लाइन को भी डबल करने का प्रयास तेज है। वर्त्तमान में मुंडिपार सबस्टेशन से शहर और ग्रामीण को बिजली आपूर्ति होती है, जिसमें गोरेगाव का भी समावेश है। अब गोंदिया के आसपास नया मेन लाइन 33 केवी सबस्टेशन तैयार किया जायेगा जिससे बिजली की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। आने वाले समय में गोंदिया में बिजली का स्वरूप पूर्णतः बदलाव की ओर होगा और सभी को नियमित व नियंत्रित भार के साथ बिजली आपूर्ति होगी।







