बुलंद गोंदिया। नागपुर से गोंदिया की आ रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की हिरकणी बस ने शुक्रवार की रात गोंदिया से कोहमारा मार्ग पर डव्वा ग्राम के समीप एक साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी कि हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 8:00 बजे के दौरान डुग्गीपार थाना अंतर्गत आने वाले डव्वा चौक पानी टंकी के सामने नागपुर गोंदिया मार्ग पर यह हादसा घटित हुआ।
नागपुर से गोंदिया की ओर आ रही राज्य परिवहन से हिरकणी बस क्रमांकएमएच 09 – ईएम 1870 ने साइकिल सवार डव्वा निवासी देवचंद भैयालाल भांडे उम्र 57 वर्ष को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक देवचंद भांडे डव्वा में चौकीदारी का कार्य करता था तथा वह प्रतिदिन के अनुसार अपने गांव से साइकिल पर अपने कार्य के लिए जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वह सड़क से काफी दूर जाकर गिरा।
इस दुर्घटना के पश्चात परिसर के नागरिकों द्वारा उसे उपचार के लिए ग्रामीण चिकित्सालय सड़क अर्जुनी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में फरियादी अजीत ज्ञानीराम कालसर्पे की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस थाने में ड्राइवर परसवाड़ा निवासी कीर्ति कुमार सुखराम नागपुरे उम्र 49 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।







