श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा सभी गोंदियावासियो का महायज्ञ और प्रभु भोलेनाथ का महाउत्सव – पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

गोपालदास अग्रवाल-सांसद राजेन्द्र जैन की प्रमुख उपस्थिती में प्रदीप मिश्रा की 25 जनवरी 2027 से गोंदिया में नियोजित भव्य शिव महापुराण कथा की प्रथम चर्चा बैठक संपन्न
बुलंद गोंदिया। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रताप मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 25 से 31 जनवरी 2027 तक गोंदिया में परम पूज्य राष्ट्रसंत प्रदीपजी मिश्रा (सीहोरवाले) के श्रीमुख से आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा के कुशल नियोजन, संचालन एवं सक्रिय सहभागीता को लेकर नगर के वरिष्ठ नागरिकों, विभिन्न सेवाभावी संगठनो के प्रतिनिधियों एवं स्वंयसेवकों की बैठक व चर्चासत्र सफलतापूर्वक श्री गुरुनानक ऑडिटोरियम में संपन्न हुई ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन की प्रेरणा विगत अनेक वर्षों से उन्हें न केवल गोंदिया जिले के धर्म अनुरागी नागरिकों से अपितु भंडारा एवं पड़ोसी राज्य के बालाघाट जिले से प्राप्त हो रही थी। विगत दिनों शिर्डी प्रवास के दौरान राज्य के जलसंधारण मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील के निवास पर पं. परम पूज्य संत पंडित प्रदीपजी मिश्रा से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ और कुछ समय की सार्थक चर्चा के पश्चात उन्होंने गोंदिया में कथा के मेरे आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया। यह आयोजन केवल प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट या गोपालदास अग्रवाल का न होकर संपूर्ण गोंदियावासियो का आयोजन है जिसमें सभी गोंदियावासियो को महायज्ञ का लाभ और प्रभु भोलेनाथ का भव्य उत्सव मनाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि, आगामी 6 माह तक इस विशाल आयोजन की सफलता और आयोजन में सहभागी होनेवाले लाखों श्रध्दालुओं की जिम्मेदारी विभिन्न समितीयों को पुरी ईमानदारी और लगन से उठानी होगी, जिससे गोंदिया के पश्चात पंडित प्रदीप मिश्रा कहीं भी कथा करने जाए तो उन्हें गोंदिया का अपनापन और सुंदर व्यवस्था स्मरण रहे। पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी उपस्थितों का आभार मानते हुए कथा की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र जैन ने कहा कि, इसमें कोई सदेह नहीं है कि, गोपाल भैया किसी भी कार्य को सुनियोजित ढंग से करने के लिए जाने जाते है और उनकी यह ख्याती केवल महाराष्ट्र राज्य तक सिमित न होकर भारत की राजधानी दिल्ली में भी प्रसिध्द है। हाल ही में दिल्ली प्रवास के अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर इन बातों का उल्लेख करते हुए राजेन्द्र जैन ने कहा कि, गोपाल भैया के इस भव्य धार्मिक आयोजन का हर नागरिक को पुण्य मिलेगा और आयोजन की सफलता हेतु सभी का भरपुर सक्रिय सहयोगरहेंगा।

कार्यक्रम कुशल मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन अपूर्व अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व चर्चा सत्र का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के तैलचित्र पर मंत्रोच्चार के साथ माल्यार्पण एवं दिप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर मंच में प्रमुख रुप से एमआयडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, महावीर मारवाड़ी एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मारवाड़ी युवक मंडल के अध्यक्ष महेश गोयल, पुज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष दर्यानोमल आसवानी, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन के अध्यक्ष किरनकुमार मुंदडा, गोंदिया शहर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोकसिंग चौधरी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष नरेश बंग, श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, सी.ए. राजेश व्यास सहित सभाकक्ष में प्रेमनारायण चौरसिया, रितेश अग्रवाल, नंदकुमार बिसेन, समरीतकुमार नशीने, हरीश घनश्याम अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, मनीष सोनी, शैलेश तिवारी, अतुल दुबे, निलेश चौबे, राहुल तिवारी, अंकीत तिवारी, लक्ष्मी हितेश अग्रवाल, हेमेन्द्र पोददार, विजय रगडे, एड. योगेश (बापू) अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सविता टेंभरे, दिवकन बिसेन, बबीता ठाकरे, पुस्तकला माने, निर्मला शरणागत, आरती राहांगडाले, विहिप मंत्री पूजा गौरव शिवहरे, महेन्द्र देशमुख, रमेश अग्रवाल, केतन तुरकर, नानु मुदलीयार, सुमित खोब्रागडे, निता लिल्हारे, सोनी कावरे, शुभा भारद्वाज अनुराग पुरोहित, महेश सोनी, दिलीप आर. अग्रवाल, गणपती उरकुड़े, गोविंद येडे, त्रिरेन्द्र बिसेन, बलजितसिंग बग्गा, सौरभ होरा, चैनलाल ठाकरे, मंजु अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, पवन अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, अभिजीत सोनी, मुकेश जलवाण्या, रुपाली राजकुमार, भाऊलाल तरोणे, द्वारकादास अग्रवाल, संतोष शर्मा, गोलु जोशी, ललीत शर्मा, राजेश्वर कनौजिया, शैलेश असाटी, महेश आहुजा, चोइथराम गोपलानी, राजकुमार नोतानी, कमल वाधवानी, मोहन नोतानी, श्याम नोतानी, अजयसिंग गौर
गौर, विजय अग्रवाल, अजित सिंग, राजेश कनौजिया, नरेन्द्र बिसेन, अनिलकुमार मेश्राम, सुजित अग्रवाल, दिनेश मोरघड़े, मंजुर जैन, अभिजीत अग्रवाल, अजिय हरिशचंद्र अग्रवाल, अपुर्व मेठी, आशीष वर्मा, करण आर. अग्रवाल, संतोषभाऊ श्रीवास, अभिनव भरणे, नवीन अग्रवाल, राम बिसेन, शिव ब्रजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, रमाकांत (मुन्ना) अवस्थी, राम अग्रवाल, राम माखीजा, राहुल ठाकुर, रुची ठाकुर, शंकरलाल अग्रवाल, श्रीकांत चांदुरकर, संतोष पुरोहित, सुरेश पटले, पंकज पलन, नरेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अमन जैसवाल, गोल्डी गांवडे, प्रदिप द्विवेदी, क्रांती जैसवाल, अमर रंगारी, कैलाश कनौजिया, रमेश गुप्ता, राजेन्द्रसिंह चौहान, अशोक शेंडे, शिवकुमार अग्रवाल, अशोक शर्मा, लखनलाल तुरकर, हर्षल पवार, गोकुलदास फाफट, देवकीनंदन अग्रवाल, जगदिश शर्मा (आमगांव), जयंत गुप्ता, मनीष शर्मा (स्वामी), शकील मन्सुरी, व्यकंटराव पाथरु, अशोक (गप्पु) गुप्ता, हरिष चौधरी, मनोज जोशी, नितीन अग्रवाल, राजकुमार पटले, बलराज कुंगवानी, सागर गुप्ता, सरस्वती सर, आशिष धार्मिक, प्रितेश अग्रवाल, विक्रांत राजकुमार, एड. पुजा तिवारी, हितेश कोडवानी, सोनु मानकर, रुपा अग्रवाल, नरेश बैस, हुकुमचंद अग्रवाल, छैलबिहारी अग्रवाल, संजय जैन, चंद्रेश ईसरका, राजा ईसरका, तनुजा श्रीबास, चंद्रकुमार चुटे, अरुण दर्यानी, करण अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संदिप राहांगडाले, विनोद बिसेन, गणेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आदित्य शिवहरे, तारा चिखलोंडे, रमेश मेढे, अनिता मेढे, संजीव बापट, साफाल साहु, रविन्द्र राव, उमंग साहु, रोशन रज्जाक, विनोद अग्रवाल, संजु माने, अंतकला कुंभलवार, गीता तराटे, अंकेश हरिणखेडे, शिवकुमार दिवानीवाल, अतुल शेंडे, मोहित फुंडे, राजकुमार कटरे, हिमेश्वरी कावड़े, माधुरी परमार, सुभाष जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रमी नागरिकगण उपस्थित थे।

Share Post: