बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक के चलते नागरिकों में दहशत निर्माण हो रही है 15 जुलाई की सुबह घर के सामने स्कूल जाने के लिए खड़ी एक मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर जख्मी कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर के प्रभाव क्रमांक 4 रिंग रोड मजार के पीछे के स्थित मकान में 15 जुलाई बुधवार की सुबह 9:00 से 9:30 बजे के दौरान एक 5 से 7 वर्षीय बच्चे तैयार होकर स्कूल जाने के लिए घर के सामने खड़ी थी इसी दौरान मोहल्ले के लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक उसे पर हमला कर दिया इस हमले में बच्ची कुछ जख्मी हुई है किंतु बच्ची द्वारा शोर मचाने वह पड़ोस की महिला ने आकर कुत्तों को भगाया जिसके चलते बच्ची की जान तो बच गई लेकिन दहशत के चलते बच्ची की स्थिति खराब हो चुकी थी। तथा बच्ची का निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया।
शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक
संपूर्ण देश के साथ ही गोंदिया शहर में भी लावारिस कुत्तों का आतंक बड़े पैमाने पर बढ़ चुका है शहर के सभी क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड वाहन चालकों,मार्ग से जाने वाले राहगिर ,घरों के सामने खेलने वाले छोटे बच्चों वह वृद्ध नागरिकों पर कुत्तों द्वारा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किए जाने के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं जिसके चलते नागरिकों में लावारिस कुत्तों के आतंक से दहशत निर्माण हो गई है।

एनिमल सुरक्षा कानून नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर क्या
देश में पशुओं पर अत्याचार प्रतिबंधक कानून तो बनाया गया है जिसमें उन पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं किया जा सकता यह बिल्कुल सही है किंतु जब उन पशुओं द्वारा नागरिकों व मनुष्यो पर हमला कर उन्हें जख्मी किया जाता है तो उसे पर क्या नियम है इस पर प्रशासन मौन बना हुआ है।
जब पशुओं द्वारा मनुष्य पर हमला करने, दुर्घटना का कारण बनने वह उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले सामने आते हैं तो उन पर क्या कार्रवाई की जाए इस पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है। इसके चलते मनुष्यों की सुरक्षा पर खतरा निर्माण लगा है क्योंकि मार्गों पर के लावारिस मवेशियों व कुत्तों के हमले में बढ़ोतरी प्रतिदिन होती नजर आ रही है।
स्थाई निवारण की आवश्यकता
लावारिस कुत्तों मार्गों के मवेशियों व अन्य जानवरों द्वारा मनुष्य पर हमला करने व उन्हें जख्मी करने के साथ स्वयं भी दुर्घटनाग्रस्त होते हैं जिसके चलते यह समस्या काफी विकराल होती जा रही है इस पर शासन व प्रशासन द्वारा तत्काल ध्यान देकर इस पर स्थाई कार्रवाई करना समय की आवश्यकता है।
लावारिस मवेशियों पर लगे लगाम
गोंदिया शहर के साथ-साथ प्रभाग क्रमांक 4 के रिंग रोड ,लक्ष्मी नगर, अंगूर बगीचा जैसे परिसर में लावारिस कुत्तों वह मार्गों पर गाय भैंस जैसे मवेशियों की संख्या काफी बढ़ चुकी है इस मामले में नगर परिषद मुख्याधिकारी व नगराध्यक्ष को अनेकों बार निवेदन देकर इस पर कार्रवाई करने की मांग की गई है जिस पर तत्काल कार्रवाई कर कुत्तों नसबंदी सुरु की जाए।
– राज शुक्ला पार्षद प्रभाग क्रमांक 4 गोंदिया







