राज दीदी का ‘कुबेर का खजाना’ विशेष सत्र का आयोजन 29 नवंबर को आमगांव में

शुभमंगलम लॉन में ‘कुबेर का खजाना’ सत्र; सुख, समृद्धि और सकारात्मक जीवन पर करेंगी मार्गदर्शन
बुलंद गोंदिया। नारायण रेकी सत्संग परिवार, मुंबई की प्रमुख श्रीमती राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) के मार्गदर्शन में 29 नवंबर 2026 को आमगांव के शुभमंगलम लॉन, सालेकसा रोड पर ‘कुबेर का खजाना’ विशेष सत्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

राज दीदी अपने प्रेरणादायी विचारों और मोटिवेशनल मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को सकारात्मक सोच अपनाकर सुखमय एवं समृद्ध जीवन जीने की प्रेरणा देंगी। कार्यक्रम में पारिवारिक सुख-शांति, आर्थिक उन्नति, धन-संपत्ति, अच्छी आदतों के निर्माण और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा।

जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश
इस विशेष सत्र में आर्थिक प्रगति, अच्छी संगत, सकारात्मक लोगों का साथ, सातों सुखों से परिपूर्ण जीवन, मांगलिक कार्यों में आने वाली बाधाएं, घर में सुख-समृद्धि का वातावरण तथा बोले गए शब्दों की शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, राज दीदी देश-विदेश में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर चुकी हैं।

कई शहरों से पहुंचेंगे श्रद्धालु
इस आयोजन में मुंबई, अकोला, अमरावती, धामनगांव, पुलगांव, नागपुर, तुमसर, कटंगी, वारासिवनी, बालाघाट, लांजी, डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, धमतरी और भुवनेश्वर सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों ने नागरिकों से इस विशेष सत्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

अधिक जानकारी एवं संपर्क:
ज्योति भट्टड़ : 8390043131,कृष्णा चौहान : 8329119818 ,मीना अग्रवाल : 8390043111,लतिका पांडे : 8177908278

स्थान: शुभमंगलम लॉन, सालेकसा रोड, आमगांव
दिनांक: 29 नवंबर 2026
समय: सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक

Share Post: