गोंदिया शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, नसबंदी व तत्काल कार्रवाई की मांग

बुलंद गोंदिया। शहर के प्रभाग क्रमांक 2, 4, 5, 6 और 20 के साथ ही सम्पूर्ण शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से नागरिकों में भय का माहौल है। छोटे बच्चों पर कुत्तों के हमले का खतरा बना हुआ है। वहीं, आवारा कुत्तों द्वारा अनेको लोगों को काटे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद गोंदिया की स्थायी समिति सदस्य एवं प्रभाग क्रमांक 2 (ब) की नगरसेविका सौ. निती विनोद राय ने 17 नवंबर को मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में जानकारी दी गयी कि पिछले कई महीनों से उक्त प्रभागों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है। इसके चलते नागरिकों का घरों से निकलना और बच्चों का बाहर खेलना भी असुरक्षित महसूस हो रहा है।

नगरसेविका राय ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने, उनकी संख्या नियंत्रित करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इन कुत्तों के कारण कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय पार्षद सीमा अग्रवाल, शिशिर बिसेन, अजय यादव एवं निर्मला डी. मिश्रा,लोकेश यादव उपस्थित थे।

Share Post: