बुलंद गोंदिया। गोंदिया के रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले उड़ान पुल के नीचे मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दो लाख 10 हजार का गांजा व मोबाइल लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा जप्त कर किया गया।
गौरतलब है की गोंदिया जिले में अवैध व्यवसाय पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इस दिशा निर्देश के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत 31 जुलाई 2026 को गस्त लग रहे थे।
गस्त के दौरान गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी गांधी वार्ड निवासी मनीष दीपक रामटेके उम्र 27 वर्ष यह अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण कर उसकी बिक्री गड्डाटोली परिसर में कर रहा है।
प्राप्त जानकारी की पुष्टि होने के पश्चात लोकल क्राइम ब्रांच के पथक द्वारा सभी कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण कर गड्डा टोली ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे जहां मनीष दीपक रामटेके उम्र 27 वर्ष यह बैठा हुआ दिखाई दिया जिसे हिरासत में लेकर पंचों के समक्ष उससे पूछताछ कर उसकी तलाशी लिए जाने पर एक टिन की पेटी में एक थैली में गिला हरे रंग का फूल वह बीज मिश्रित मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 2 किलो 5 ग्राम जिसकी कीमत 2 लाख 500 सौ ,पेटी की कीमत 300 तथा एक मोबाइल 10 हजार इस प्रकार 2 लाख 10 हजार 800 का माल जप्त कर आरोपी मनीष रामटेक को गिरफ्तार कर रामनगर पुलिस थाने के सुपुर्द कर एन.डी.पी.एस के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे ,अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में सपोनि अभिषेक जंगमवार,सफौ राजू मिश्रा, पोहवा महेश मेहर,सुजीत हलमारे ,संजय चौहान, प्रकाश गायधने ,सुबोध बिसेन ,छगन विट्ठले,चापोसि राम खंडारे द्वारा की गई।





