श्री वर्धमान महावीर जयंती पर्व के उपलक्ष में 37 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बुलंद गोंदिया। श्री 1008 वर्धमान महावीर जयंती के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 37 रक्तदाताओं में रक्तदान किया।
श्री 1008 भगवान वर्धमान महावीर स्वामी जन्मोत्सव 2026 सकल जैन समाज (दिगंबर व श्वेताम्बर) द्वारा मनाया जा रहा है । इस पावन पर्व पर सकल जैन समाज द्वारा जैन कुशल भवन गोंदिया में रविवार 29 मार्च को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 37 श्रद्धालु रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
उपरोक्त रक्तदान शासकीय रक्त बैंक के सहयोग से किया गया है जिसमें शासकीय रक्त बैंक के डॉक्टर वह सहयोगियों द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया।
रक्तदान करने वाले सभी समाज बंधुओ का सकल जैन समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share Post: