1 करोड़ 45 लाख रुपए के विकास कार्यों कि खुली टेंडर प्रक्रिया से मंजूरी सौंदड़ ग्राम पंचायत में सरपंच हर्ष मोदी की पारदर्शक कार्य शैली

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के सौंदड़ ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष मासिक सभा में 1 करोड़ 47 लाख रुपए के विकास कार्य के लिए खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से मंजूरी दी गई , यह प्रक्रिया सरपंच हर्ष मोदी की पारदर्शिक कार्यशाली के माध्यम से हुई।

गौरतलब है कि सौंदड़ ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर हर्ष मोदी के निर्वाचित होने के बाद से ही विभिन्न विकासात्मक कार्य को प्रमुखता से स्थान देने के साथ ही उन कार्यों में पारदर्शिकता स्पष्ट दिखाई देती है।
हाल ही में 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत माझी वसुंधरा अभियां ,ग्राम निधि, पानी पुरवठा जिला पूर्ति व अन्य योजना के माध्यम से स्वीकृत1 करोड़ 47 लाख रुपए के मंजूर कार्यों की ओपन टेंडर प्रक्रिया आयोजित की गई जिसके लिए जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी जिले व राज्य के ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था।
विशेस यह है की जिले की ग्राम पंचायत में ओपन टेंडर प्रक्रिया या पहली बार आयोजित हुई है इसमें करीब 33 से 35 ठेकेदार शामिल हुए थे जिसमें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनने के चलते 37% तक बिलो में कार्य गए जिससे ग्राम पंचायत को काफी लाभ हुआ है।

पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति
हर्ष मोदी के सरपंच बनने के बाद से ही ग्राम पंचायत में पारदर्शिकता लाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत में बाल सभा, वार्ड सभा ,ग्राम सभा ,विशेष सभा का नियमित आयोजन हो रहा है।

विरोध के बीच भी मजबूत जन समर्थन
हर्ष मोदी के कार्यकाल के दौरान विरोधियों द्वारा आरोप भी लगाए गए जो समय-समय पर निराधार साबित हुये है इन सब के बीच विकास कार्यों को गति मिलने व ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों को क्रियान्वयन किए जाने के चलते जन समर्थन मजबूत होता जा रहा है।

3 से 3:50 करोड रुपए के अन्य कार्य भी स्वीकृत
सौंदड़ ग्राम पंचायत के विकास के लिए 3 से 3:50 करोड रुपए के कार्य भी स्वीकृत हो चुके हैं जिनका भूमि पूजन भी जल्द ही किया जाएगा जिनका भूमि पूजन जिला परिषद के अध्यक्ष लायकराम भेडारकर वह विधायक राजकुमार बडोले तथा परिणय फुके के हस्ते किया जाएगा।

Share Post: