बुलंद गोंदिया। केशोरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पुष्पनगर (ब) निवासी आरोपी गणेश बिजाय बावाली उम्र 71 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी मांनकुमारी बावाली उम्र 58 वर्ष के चरित्र पर संदेश को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के पुलिस स्टेशन केशोरी के तहत ग्राम पुष्पनगर निवासी गणेश बिजय बावाली उम्र 71 वर्ष यह आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह लेकर विवाद करता था। घटना वाले दिन 28 मार्च को 11:00 बजे के दौरान जब आरोपी की पत्नी मांनकुमारी गणेश बावाली उम्र 58 वर्ष घर के नल से पानी भर रही थी तो आरोपी द्वारा फिर से उसके चरित्र पर संदेह कर जान से करने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर प्राण घातक हमला किया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे उपचार के लिए ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।
उपरोक्त मामले में जख्मी की बहू फरियादी जयंती चंद्रकांत बावाली उम्र 32 वर्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर केशोरी के पुलिस निरीक्षक काड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संदीप भोसले द्वारा जांच की जा रही है।







