पेट्रोल प पंपों पर हुई भीड़ कम जिले में पेट्रोल डीजल की स्थिति सामान्य

बुलंद गोंदिया । जिले में 24 मार्च को पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह सोशल मीडिया पर चलते हैं बड़े पैमाने पर पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसे दो दिन जिले में स्थित चरमरा गई थी हालांकि किल्लत नहीं थी उसके बावजूद भी लोगों में अफवाह का असर दिखाई दे रहा था 28 मार्च को सभी पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों की भीड़ कम हो गई है वह स्थिति सामान्य नजर आ रही है।

गौरतलब हैकी मध्य पूर्व एशिया (खाड़ी देशों) में चल रही ईरान -अमेरिका जंग के चलते डीजल- पेट्रोल व रसोई गैस की कमी सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर फैलने लगी थी, जिसके चलते वाहन चालकों में घबराहट निर्माण हो गई इसके चलते बड़े पैमाने पर वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए दौड़ पड़े।
सामान्य स्थिति में जहां 1 लीटर पेट्रोल वाहन चालकों द्वारा भरवाया जाता था वहीं इस घबराहट पूर्ण स्थिति में टंकी फुल करवाई जाने लगे जिसके चलते पेट्रोल पंपों में अधिक खपत के चलते किल्लत होने लगी साथ ही पेट्रोल डीजल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप चालकों से एडवांस भुगतान की मांग किए जाने के चलते भी कुछ स्थिति चरमरा गई थी, किंतु जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं थी।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा नागरिकों से आवाहन कर जिले के पेट्रोल डीजल की जानकारी भी दी गई थी उसके बावजूद भी दो दिनों तक नागरिकों में पेट्रोल डीजल को लेकर हड़बड़ा दिखाई दे रही थी जिसके चलते भारी लंबी लाइन पेट्रोल पंपों पर लगी हुई थी।

पंपों पर भीड़ हुई कम स्थिति सामान्य
28 मार्च को जिले के सभी पेट्रोल डीजल पंपों में वाहन चालकों की भीड़ कम हो गई थी वह सभी पंपों में डीजल पेट्रोल उपलब्ध होने के चलते स्थिति सामान्य दिखाई दे रही थी वह सामान्य दिनों की अनुसार ही वाहन चालक पंपों पर पहुंच रहे थे।

Share Post: