बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत चार जख्मी ओवरटेक बना दुर्घटना का कारण

बुलंद गोंदिया। गोंदिया गोरेगांव मार्ग पर कारंज के समीप गुरुवार 12 मार्च की सुबह बारातियों से भरी बस के चालक द्वारा ओवरटेक करने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस गंभीर हादसे में एक बाराती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वह चार गंभीर रूप से जख्मी हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोपा /मोहाडी निवासी वरखड़े परिवार के एक युवक का विवाह मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी महकेपारमें 11 मार्च को संपन्न हुआ।
विवाह संपन्न होने के पश्चात बारात 12 मार्च सुबह निजी बस से मोहाडी की ओर निकली बस में महिला पुरुष व बच्चों सहित कुल 50 के करीब बाराती शामिल थे।
गोंदिया से गोरेगांव मार्ग पर ग्राम कारंज के समीप एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास बारातियों से भरी बस के चालक द्वारा किया गया लेकिन बस तेज गति होने के चलते वाहन चालक का नियंत्रण छूट गया। इस दुर्घटना में बस अनेक पेड़ों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी जिसमें सामने के भाग का काफी नुकसान हुआ इस हादसे में नागपुर वाडी निवासी सोनू घनश्याम उईके उम्र 27 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
तथा लक्ष्मी घनश्याम उईके 68 वर्ष वाडी निवासी, नैतिक श्याम सीडाम 14 वर्ष . कोहमारा निवासी, हेहेमराज श्रावण चव्हाण 53 वर्ष . कवळीटोला, गोरेगावनिवासी व शोभा उदेलाल पंधरे 70 वर्ष कोहमारा, ता. सडक अर्जुनी निवासी यह गंभीर रूप से जख्मी हुए तथा कुछ अन्य बाराती मामूली रूप से जख्मी हुए।
बस चालक फरार
हादसा होते ही वाहन चालक वाहन से बस से कूद कर फरार हो गया।
ग्रामीणों व बस में सवार कुछ लोगों ने निकाला घायलों को
बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही कुछ बारातियों द्वारा साहस कर खिड़कियों से बाहर निकाल कर अन्य बारातियों को बाहर निकलने में सहायता की साथ ही ग्राम कारंजा परिसर के नागरिकों को इस हादसे की जानकारी मिलती है घटनास्थल पर पहुंचकर ज़ख्मियों को बाहर निकाल कर गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा जहां उनका उपचार शुरू है।
इस घटना की जानकारी गोंदिया ग्रामीण पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर फरार बस चालक की तलाश शुरू की।

Share Post: