बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता तिरोड़ा)- तिरोडा शहर के तिरोडा -तुमसर हाईवे मार्ग पर 11 फरवरी की शाम 6:00 बजे के दौरान अचानक मार्ग से दौड़ती ओमनी वैन में गैस रिसाव होने से भीषण आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने से एक गंभीर हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा शहर के तिरोडा -तुमसर हाईवे पर 11 फरवरी की शाम 5 से 6 बारातियों को लेकर ओमनी वैन क्रमांक एम 31 सी एस 6928 तुमसर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान बस स्टैंड के समीप ओमनी वैन से धुँवा निकलता देख वैन में सवार सभी लोग बाहर निकल आए उनके बाहर निकलते ही वैन ने भीषण आग पकड़ ली।
समय सूचकता के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तिरोडा अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।






