नागपुर शीतकालीन अधिवेशन में डा नितेश वाजपेई ने डॉ.मोहबे पर कार्रवाई में विलंब होने पर आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन की दी चेतावनी

बुलंद गोंदिया। नागपुर शीतकालीन अधिवेशन में पहुंचकर डॉ. नितेश वाजपेई द्वारा तत्कालीन जिला शल्य चिकित्सक डॉ अमरीश मोहबे द्वारा 30 से अधिक मृत व्यक्तियों को फिटनेस प्रमाण पत्र देने वह विभिन्न घोटालों के मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन की चेतावनी देकर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है की गोंदिया के तत्कालीन जिला शल्य चिकित्सक डॉ अमरीश मोहबे द्वारा अपने कार्यकाल में अनेक भ्रष्टाचार किये जिसकी शिकायत दो वर्षों से डॉ नितेश वाजपेई द्वारा शासन से सबूत के साथ की गई है, इसके बावजूद भी डॉ अमरीश मोहबे पर शासन द्वारा किसी भी कार्रवाई न करने पर नागपुर शीतकालीन अधिवेशन के दौरान डॉ नितेश वाजपेई द्वारा भेजे गए पत्रों की माला पहनकर सरकार व प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन कर डॉक्टर मोहबे के निलंबन की मांग की।
इस आंदोलन के दौरान डॉक्टर बाजपेई द्वारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर व गोंदिया के पालक मंत्री इंद्रनील नाईक से भी मुलाकात कर डॉ अमरीष मोहबे के खिलाफ कार्रवाई कर निलंबन की मांग रखी साथ ही इस अवसर पर चेतावनी दी कि यदि शासन द्वारा इस मामले को दबाने की कोशिश की गई तो मुंबई मंत्रालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठकर आंदोलन करेंगे तथा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

इस दौरान डॉक्टर नितेश वाजपेई ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर अमरीश मोहबे द्वारा मृत लोगों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिए गए बल्कि जिले में अवैध गर्भपात केंद्र , अवैध नर्सिंग होम व सोनोग्राफी सेंटर को संरक्षण तथा निजी व शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर से मासिक वसूली करने जैसे गंभीर मामले वह अपराध भी सामने आए हैं।
जिसकी संपूर्ण दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई है यह मामला प्रशासन के लापरवाही वह भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है।
आगे उन्होंने कहा कि इस मामले में गत दो वर्षों से शासन को सभी शिकायत लिखित रूप से कर सबूत के साथ पत्र देते आ रहे हैं लेकिन अब तक किसी भी मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे अब यह संघर्ष एक निर्णायक मोड़ पर है तथा दोषी अधिकारी को निलंबित नहीं किए जाने पर आंदोलन को अधिक उग्र कर मुंबई मंत्रालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

Share Post: