मारवाड़ी समाज का विधवा, विधुर, दिव्यांग, तलाकशुदा एवं अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 17 व18 जनवरी 2026 को गोंदिया में

बुलंद गोंदिया। मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया, मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया गरिमा के तत्वावधान में श्री अग्रसेंन स्मारक समिति के सहयोग से स्वर्गीय गोविंदलाल अग्रवाल की स्मृति में हुकुमचंद अग्रवाल की प्रेरणा से मारवाड़ी सामूहिक विवाह समारोह समिति द्वारा विधवा, विधुर, तलाकशुदा,दिव्यांग एवं अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गोंदिया में आगामी 17 और 18 जनवरी 2026 को श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया जा रहा है।

संपूर्ण भारत में मारवाड़ी समाज का इस तरह का यह पहला अनूठा सम्मेलन होगा।
जिसका उद्देश्य समाज के सभी घटक वर्गों को सम्मानजनक मंच प्रदान कर वैवाहिक जीवन हेतु सकारात्मक संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

इसकी तैयारी हेतु एक सभा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में उमा मोदी बैडमिंटन एकेडमी सभागृह में संपन्न हुई।

मारवाड़ी युवा मंच गोंदिया के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी, गोंदिया गरिमा की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नरेश बंग, स्वागताध्यक्ष छैलबिहारी अग्रवाल, परिचय सम्मेलन प्रमुख मनोज जोशी, सचिव पदम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन खंडेलवाल की उपस्थिति में, इस सभा में मारवाड़ी युवा मंच के हितेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, निखिल सुलोदिया, राजेश शर्मा, नीलम अग्रवाल, संगीता आर. अग्रवाल, ज्योति सुनील वर्मा, सुषमा मुकेश जलवानिया, सीमा पंकज अग्रवाल, उमा राठी, निधि अग्रवाल, राधा जी अग्रवाल, प्रिया रोमी अग्रवाल, पूजा शर्मा, श्रद्धा वि जोशी, तुलसी जोशी, मधु एम अग्रवाल, वर्षा आर. शर्मा ने सक्रिय सहभाग किया।

कोषाध्यक्ष मोहन खंडेलवाल ने गत जून माह में आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के आयोजन का हिसाब दिया जिसे सभी ने मंजूर किया।

सभा में आगामी परिचय सम्मेलन की रूपरेखा बताई गई व बजट तैयार किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन श्री अग्रसेंन स्मारक समिति के सहयोग और हुकुमचंद गोविंदलालजी अग्रवाल की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है।

सभी सदस्यों ने श्री अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल व हुकुमचंद अग्रवाल का करतल ध्वनि से धन्यवाद दिया ।

आभार प्रदर्शन सचिव पदम अग्रवाल ने किया।

Share Post: