बुलंद गोंदिया। बाल विवाह के खिलाफ अनेक कड़े कानून होने के बावजूद भी आज भी बाल विवाह हो रहे हैं इसी प्रकार का एक मामला 14 दिसंबर 2025 को तिरोडा तहसील के ग्राम चंदौरी खुर्द में सामने आया जिस पर प्रशासन द्वारा विवाह की उम्र ना होने वाले दूल्हे को मंडप में पहुंचने के पूर्व ही रोक कर बाल विवाह रुकवाया।
गौरतलब है देश में विवाह के लिए वर की 21 वर्ष वह वधू की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है अन्यथा इससे कम उम्र के वर वधु के विवाह होने पर उसे बाल विवाह माना जाता है जिस पर देश में कड़े कानून का प्रावधान भी है , उसके बावजूद भी प्रतिवर्ष बाल विवाह के मामले सामने आते हैं।
इसी प्रकार का एक मामला 14 दिसंबर को जिला प्रशासन के सामने आया जिसमें तिरोडा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदौरी खुर्द गांव में बाल विवाह होने की गुप्त जानकारी शाम 6:00 बजे प्रशासन को प्राप्त हुई।
जिस पर जिलाधिकारी प्रजित नायर,जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे ,अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे जिला महिला व बाल विकास अधिकारी रेशमा आर. मोरे के मार्गदर्शन में दामिनी पथक, जिला बाल संरक्षण का चाइल्ड हेल्पलाइन, इंडियन सोशल वेलफेयर सोसाइटी गोंदिया ,तिरोडा पुलिस स्टेशन की टीम को तैयार कर विवाह स्थल पर पहुंचकर वर व वधु के जन्म प्रमाण पत्र ग्राम सेवक से प्राप्त कर जांच की गई जिसमें सामने आया कि वर के विवाह की आयु नहीं हुई है तथा वह नाबालिग है।
जिस पर टीम द्वारा विवाह के पूर्व ही उसे रोका गया उल्लेखनीय कि उपरोक्त विवाह की संपूर्ण तैयारी हो चुकी थी जिसमें शादी का मंडप सजने के साथ ही डेकोरेशन, डीजे नाच गाने वह बारातियो के भोजन की तैयारी भी हो चुकी थी। किंतु समय पर दामिनी पथक वह महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा दूल्हे वह दुल्हन के माता-पिता वह रिश्तेदारों को दूल्हे की उम्र कम होने तथा बाल विवाह प्रतिबंधक कानून 2006 के नियम अनुसार अपराध होने की जानकारी दी तथा बाल विवाह होने पर इसकी दुष्परिणाम होने तथा व तथा उसके रिश्तेदारों पर कार्रवाई की जाएगी ऐसी जानकारी।
वर के माता-पिता व रिश्तेदारों से सहमति पत्र लिखवा कर बाल विवाह को रोका गया साथ ही इस अवसर पर उपस्थित बारातीयों की टोली से बाल विवाह प्रतिबंधक की शपथ भी ली गई।
उपरोक्त करवाई बाल संरक्षण अधिकारी गजानन गोबडे के नेतृत्व में की गई जिसमें दामिनी पथ क की प्रभारी अधिकारी स. पो. नी. मनिषा निकम, मुकेश पटले संरक्षण अधिकारी, इंडियन सोशल वेल्फेअर सोसायटी के जिला समन्वयक (असेस टू जस्टीस ) ज्ञानेश्वर पटले , भागवत सूर्यवंशी, रुपेश चुंडूके, धर्मेंद्र भेलावे, आशिष पुंडे, पूजा डोंगरे, , अमित बेलेकर, , पुर्नाप्रकाश कुथेकर, दीपमाला भालेराव, अमोल पानतावणे, दामिनी पथक गोंदिया के प्रशांत बन्सोड, वैशाली भांडडकर, , सुवर्णा मडावी , सोनाली टिके व वह तिरोडा पुलिस स्टेशन की टीम ने बाल विवाह रोकने में सहयोग किया।





