हनुमंत कथा कार्यक्रम के मंडप का भक्तिमय वातावरण के साथ धोटे बंधु महाविद्यालय परिसर में भूमि पूजन संपन्न

बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल्ल पटेल व वर्षा पटेल के यजमान में धोटे बंधु महाविद्यालय परिसर में 21 से 23 दिसंबर 2025 तक भगवान हनुमानजी की कथा का आयोजन रितेश्वरजी महाराज की अमृतवाणी में आयोजित किया जा रहा है। जिसके मंडप का भूमि पूजन तीरखेड़ी आश्रम के महा त्यागी महाराज श्री राम ज्ञानीराम जी के शुभ हस्ते पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थित व बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में सोमवार 15 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे संपन्न हुआ।

गौरतलब है की सांसद प्रफुल्ल पटेल व वर्षाताई पटेल की प्रमुख यजमानी में धोटे बंधु महाविद्यालय परिसर में 21 से 23 दिसंबर2025 तक वृंदावन आनंदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री रितेश्वरजी महाराज की अमृतवाणी में आयोजित होगा साथ ही इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.
उपरोक्त आयोजन के लिए परिसर में मंडप का भूमि पूजन सोमवार 15 दिसंबर को तीरखेड़ी आश्रम के श्रीराम ज्ञानीराम महाराज महात्यागी महाराज की शुभ हस्ते पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थित के साथ ही बड़ी संख्या में शहर के धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने अपने संबोधन में शहर की धर्म प्रेमी जनता को आवाहन किया कि उपरोक्त हनुमत कथा में बड़ी संख्या में शामिल होकर वह सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।


            कार्यक्रम की रूपरेखा
21 दिसंबर रविवार को दोपहर 1:30 बजे सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज की प्रमुख उपस्थिति में मां जगदंबा धाम दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक से भव्य शोभायात्रा निकालकर श्री हनुमान मंदिर सिविल लाइन में समापन होगी तथा दोपहर 3:30 से 6:00 बजे तक हनुमंत कथा का आयोजन रात 8:00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि दिनेश बावरा, कवी चिराग जैन, कवि कविता तिवारी ,कवि मनु वैशाली, कवि निकुंज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
22 दिसंबर सोमवार को एन एम डी कॉलेज में दोपहर 12 से 2:00 बजे तक विद्यार्थियों व युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा निर्माण करने हेतु यूथ फेस्टिवल का आयोजन दोपहर 3:30 से 6:00 बजे तक हनुमंत कथा का आयोजन रात 8:00 बजे सांसद प्रफुल्ल पटेल के निवास स्थान रामनगर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध धवन मानस द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति की जाएगी।
23 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 1 से 2:00 बजे तक भक्तो से भेंट दोपहर 3:30 से 6:00 बजे तक के हनुमंत कथा शा म 7:30 बजे कोरणी घाट में भक्तिमय वातावरण में सद्गुरु गुरुजी के हस्ते दीपदान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त सभी कार्यक्रमो में सांसद प्रफुल्ल पटेल वर्षा पटेल व भक्तगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।


आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति द्वारा योग्य नियोजन कर हनुमान कथा को सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा उपरोक्त सभी धार्मिक कार्यक्रमों में जिले के भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व आयोजन समिति द्व्रारा किया गया है।

Share Post: