बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र शासन की आत्मसमर्पण योजना के अंतर्गत हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र की मुख्य प्रभाव में शामिल होने के लिए दरेकसा एरिया कमेटी के कमांडर रोशन उर्फ मारा इरिया बैडजा कमांडर एरिया कमेटी सहित दो माओवादियों द्वारा 13 दिसंबर को जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे वह गोंदिया जिला पुलिस दल के समक्ष हथियार सहित आत्म समर्पण किया।
गौरतलब है की महाराष्ट्र शासन द्वारा वर्ष 2005 से घोषित की गई आत्मसमर्पण योजना तथा हिंसा के मार्ग के जीवन से त्रस्त होकर वरिष्ठ माओवादियों व अनेक नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है, इसी आत्मसमर्पण के अंतर्गत 28 नवंबर 2025 को एम एम सी जोन के स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर विकास उर्फ अनिल उर्फ नवजोत नागपुरे उर्फ रमेश शायन्ना ,भास्कर लिंगया रामास्वामी सहित 11 कट्टर माओवादियों द्वारा आत्म समर्पण किया था।
जिसमें से दरेकसा एरिया कमेटी के शेष माओ वादियों का आत्म समर्पण होना बाकी था इसी के चलते गोंदिया पुलिस द्वारा शेष बचे माओवादियों से आत्म समर्पण करने के लिए प्रयास शुरू किया था।
पुलिस दल द्वारा माओवादियों के साथ संपर्क कर उन्हें शासन के मुख्य प्रभाव में लाने व उनके मन को परिवर्तन कर 13 दिसंबर 2025 को एमएम सी झोन के दरेकसा एरिया कमेटी के कमांडर रोशन सहित तीन कट्टर माओवादियों द्वारा गोंदिया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित माओवादियों में रोशन उर्फ मारा इरिया बेडजा उम्र 35 वर्ष निवासी मेंड़री तहसील जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ पद कमांडर दरेकसा एरिया कमेटी द्वारा एक एसएलआर दो मैगजीन 25 राउंड सहित आत्म समर्पण किया जिस पर 800000 का इनाम था।
माओवादी क्रमांक 2 सुभाष उर्फ पोजया बंडू रव्या उम्र 26 वर्ष निवासी ये रापल्ली पोस्ट पामेड़ तालुका उसूर जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ ए सी एस हथियार एक एसएलआर 2 मैगजीन 23 राउंड जिस पर 600000 का इनाम था।
क्रमांक -3 रतन उर्फ ओमा पोयम, पोयाम उम्र 25 वर्ष निवासी रेखापाल पोस्ट ओरचा तहसील जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ एसीएम जिसने एक 8 एम एम हथियार एक मैगजीन वह 15 राउंड जिस पर 6 लख रुपए का इनाम था।
इस प्रकार तीनों माओ वादियों पर कुल 20 लख रुपए का इनाम था।
तीनों माओ वादियों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे व गोंदिया जिला पुलिस दल के समक्ष हथियार सहित आत्म समर्पण किया।





