बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गौरनगर निवासी मृतक महिला कल्पना केशव विश्वास उम्र 42 वर्ष को पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी पति कमल विश्वास द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी।
गौरतलब है की अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गौर नगर में वर्तमान में निवास करने वाले आरोपी कमल केशव विश्वास उम्र 44 वर्ष वह कल्पना विश्वास का पति के गांव शंकर नगर तहसील आरमोरी जिला गढ़चिरौली जाने को लेकर आए दिन विवाद होता था।
घटना वाले दिन पत्नी गौरनगर में रहने की ही जिद कर रही थी इसी बात को लेकर 25 से 26 जनवरी 2026 के दौरान मृतका वह आरोपी का विवाद होने पर आरोपी पति ने मृतका पत्नी की छाती पर चढ़कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
उपरोक्त मामले में अर्जुनी मोर गांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 सुधारित अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर की गई जांच में यह साबित हुआ है।
उपरोक्त मामले की जांच अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटके द्वारा की जा रही है तथा समाचार लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।







