जमीन का सौदा कर 32.50 लाख की धोखाधड़ी ,रामनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच शुरू

बुलंद गोंदिया। जमीन के सौदे के नाम पर 32 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रामनगर पुलिस ने गोकुलनगर निवासी तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंदिया के अशोक कॉलोनी, गणेशनगर निवासी सुनीलकुमार रतनचंद जैन (64) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गोकुलनगर निवासी नेहा विशाल खंडेलवाल (36), विशाल माधव खंडेलवाल (45) और शोभा माधव खंडेलवाल (80) ने आपसी मिलीभगत कर जमीन के सौदे के नाम पर उनसे 32 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त किए।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने भूमि सर्वे क्रमांक 633/1/ऊ के संबंध में सौदा किया था। इसके लिए फरियादी से अलग-अलग बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से राशि ली गई। हालांकि, आरोपियों ने जमीन का सौदा पूरा नहीं किया।
फरियादी द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
फरियादी की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने 6 नवंबर 2026 को दोपहर 3.57 बजे भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 594/2026 दर्ज किया है।
मामले की जांच रामनगर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक रोशन राघोर्ते कर रहे हैं। थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल शेष है।

Share Post: