G.O.A.T. ऑफर बना आकर्षण का केन्द्र.5 प्रतिशत से शुरू मेकिंग चार्जेस, आकर्षक सौगातो का ग्राहकों ने उठाया लाभ..
बुलंद गोंदिया। धनतेरस के पावन अवसर पर विदर्भ के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड रोकडे ज्वेलर्स के मनोहर चौक गोंदिया स्थित शोरूम में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस के अवसर पर सुबह 8.30 बजे से ही रोकड़े ज्वेलर्स के शोरुम खुल चुके थे, जिससे कि सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक अपने परिवारों के साथ अपने समयानुसार शोरूम पहुंचते रहे। ग्राहकों के इस उत्साह और सकारात्मक प्रतिसाद के बीच रोकडे ज्वेलर्स का विशेष अभियान ‘ये है नया रोकडे’ इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
वर्ष 1902 से ग्राहकों के विश्वास की विरासत को आगे बढ़ा रहे रोकडे ज्वेलर्स ने इस धनतेरस परंपरा, आधुनिकता और त्योहारी बचत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। ग्राहकों की पसंद, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए ब्रांड की ओर से आकर्षक आभूषण कलेक्शन के साथ कई शानदार ऑफर्स पेश किए गए हैं। विशेष रूप से G.O.A.T. OFFER ग्राहकों के बीच खरीदारी का उत्साह बढ़ा रहा है।
ग्राहकों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर्स..
हमेशा की तरह इस बार भी धनतेरस विशेष पर रोकड़े ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों का विशेष ध्यान रखा। 22 केरेट गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्जेस पर 40 प्रतिशत की छूट, 18 केरेट गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्जेस पर 60 प्रतिशत की छूट तथा डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्जेस पर 100 प्रतिशत की छूट के साथ ही रोकडे ज्वेलर्स ने पुराने सोने के मूल्य पर 101 प्रतिशत तक का लाभ प्रदान किया। पुराने सोने के एक्सचेंज पर विशेष फायदा दिया गया। इसी प्रकार सोने के आभूषणों पर 5 प्रतिशत से शुरू होने वाले मेकिंग चार्जेस का विकल्प भी ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बना। खूबसूरत डिजाइन, शानदार वैरायटी और विशेष त्योहारी बचत के कारण ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी के लिए रोकडे ज्वेलर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। गोंदिया शोरुम से मिली सफलता के लिये रोकड़े ज्वेलर्स ने संपूर्ण गोंदिया जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।






