बुलंद गोंदिया। सक्षम गोंदिया जिला द्वारा महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के अंतर्गत स्वर्गीय जितेंद्र अग्रवाल व स्वर्गीय दीपक गौतम की स्मृति में सक्षम दिव्यांग दवाखाने का शुभारंभ रविवार 14 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इसी अवसर पर दिव्यांगों का जिला अधिवेशन भी आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग बंधु उपस्थित होंगे।
गौरतलब है की सक्षम दिव्यांग जिला गोंदिया द्वारा जिले के दिव्यांगों के लिए विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे हैं, इसी के अंतर्गत रविवार 14 दिसंबर 2025 को सक्षम दिव्यांग दवाखाने का शुभारंभ व जिला आयोजित होंगा।
अधिवेशन में सक्षम द्वारा अब तक किए गए विभिन्न सेवा व सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया जाएगा जिसमें संस्था का उद्देश्य दिव्यांग जनों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है।
इस अभियान के अंतर्गत सक्षम दिव्यांग दवा खाने का शुभारंभ रविवार 14 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉक्टर सुधीर जोशी, श्रीमती सविता विनोद अग्रवाल, समाजसेवी स्नेहल भाई पटेल, अदानी समूह से विजय गांधेवरतथा सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री आशुतोष देशपांडे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जो इस नई पहल का उद्घाटन कर दिव्यांग जनों के हित में भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन करेंगे।
सक्षम जिला गोंदिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं तथा कार्यक्रम में संपूर्ण जिले से दिव्यांगजन उनके अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हो ऐसी अपील सक्षम गोंदिया द्वारा की गई है।
दवाखाना खुलने का समय – दिव्यांग दवाखाना प्रत्येक रविवार को सुबह 10 से 1:00 तक खुलेगा जिसमें दिव्यांग जनों की निशुल स्वास्थ्य परीक्षण फ्री चेकअप किया जाएगा।





