30 नवंबर तक मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण व संकलन,22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची; निर्वाचन आयोग ने SIR का संशोधित कार्यक्रम किया घोषित

बुलंद गोंदिया। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले (ASDD) मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रपत्रों के वितरण, संकलन और जांच के लिए नई समय-सारणी निर्धारित की गई है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गणना प्रपत्र तैयार करने एवं मुद्रित करने की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। वहीं, 18 से 30 नवंबर 2026 तक प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। प्राप्त प्रपत्रों के निपटारे की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी होगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस जारी करने तथा दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए 31 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।

22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची

निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। यह जानकारी उपजिलाधिकारी तथा उपजिला निर्वाचन अधिकारी विजय अवधाने ने दी है।

Share Post: