ब्राम्हणकर हॉस्पिटल में निशुल्क कैंसर केयर जांच शिविर गुरुवार 25 सितंबर को

बुलंद गोंदिया। ब्राम्हणकर हॉस्पिटल गोंदिया द्वारा कैंसर मरीजो के उपचार के लिए निशुल्क कैंसर केयर जांच शिविर का आयोजन गुरुवार 25 सितंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न जांच विशेषज्ञो द्वारा निशुल्क की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में देश व जिले में कैंसर के मरीजों का प्रमाण काफी बढ़ रहा है मरीजों की बढ़ती संख्या यह चिंताजनक है किंतु उनका इलाज करना भी जरूरी है।
गोंदिया में कैंसर का इलाज पहले बड़े शहरों में होता था लेकिन अब ब्राम्हणकर हॉस्पिटल कैंसर इलाज का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है जिससे जिले के साथ-साथ गोंदिया जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य के मरीजों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
जिसके लिए ब्राम्हणकरअस्पताल के डॉक्टर नोव्हिल ब्राम्हणकर द्वारा समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ निशुल्क कैंप का आयोजन कर मरीजों की जांच करते हैं।
इसी के अंतर्गत गुरुवार 25 सितंबर 2025 को दोपहर 12 से 3 बजे तक ब्राम्हणकर हॉस्पिटल गोंदिया में यह निशुल्क कैंसर केयर जांच शिविर का आयोजन कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर एवं ब्राम्हणकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है।
इस समय डॉ नोव्हिल ब्राम्हणकर, डां गरिमा बग्गा, डॉ महेश चनाप, डां गणेश्वरी ब्राम्हणकर, डॉ,शांतनु पेंडसे, डॉ. मौसमी ब्राम्हणकर द्व्रारा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, मुख कैंसर स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, बीएमआई,रेंडम ब्लड शुगर, कंपलीट ब्लड काउंटकी जांच की जाएंगी।

शासकीय योजनाओं का लाभ
ब्राम्हणकर अस्पताल में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ मरीजों को मिलता है जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले वह आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल में उपचार उपलब्ध है।
कैंसर के लक्षण
गले में स्तन में या अन्य किसी भाग में गांठ होना, भोजन निग़लने में, मुंह खोलने में कठिनाई, थूक, लैट्रिन, पेशाब से खून आना, गले में सूजन होना, आवाज में बदलाव, मुंह मसूड़े में पुराना जख्म, अचानक वजन बढ़ना, पेट में तकलीफ, एसिडिटी, महामारी के अलावा अधिक रक्तस्राव होना लिप नोटिस में सूजन होना आदि लक्षण दिखाई देने पर इसकी कैंसर जांच करवाना अनिवार्य है।

Share Post: