बुलंद गोंदिया। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से करवाए गए कार्यों का अंदाजन 89 हजार करोड़ रूपए का भुगतान बकाया होने के चलते सकल ठेकेदार संघटनाओं द्वारा राज्यव्यापी धरना आंदोलन 19 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत गोंदिया जिले में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक धरना आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है की राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र के सार्वजनिक बांधकाम विभाग, ग्राम विकास विभाग, जल जीवन मिशन आदि विभागों के अंतर्गत कार्य करवाया गया है। जिसका सरकार पर ठेकेदारों का करीब 89 हजार करोड़ रुपए का बकाया है।
इसके संदर्भ में अब तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के चलते अनेक ठेकेदारों पर आर्थिक संकट मंडराने के साथ ही गद्य दिनों राज्य के विभिन्न स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा आत्महत्या व आत्महत्या करने के प्रयास के दर्दनाक मामले सामने आए हैं. लेकिन उसके बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बिलों के भुगतान के लिए महाराष्ट्र राज्य कांट्रेक्टर महासंघ व राज्य अभियंता वह महाराष्ट्र राज्य पानी पुरवठा ठेकेदार संघटना द्वारा निरंतर 10 महीना से प्रयास किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री के साथ संघटना के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बैठक कर निवेदन भी किया है किंतु यह चर्चा सिर्फ दिखावा साबित हो रही है जिसमें आश्वासन तो दिए जाते हैं लेकिन कोई समाधान कारक निर्णय नहीं लिया गया है।
ठेकेदारों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट
राज्य सरकार द्वारा हजारों करोड़ों रुपए के कार्य तो करवा लिए गए हैं लेकिन संबंधित एजेंसी ठेकेदारों का भुगतान न किए जाने के चलते छोटे ठेकेदारों पर आर्थिक संकट निर्माण हो गया है तथा उनके परिवार संकट में पढ़ चुका है लेकिन सरकार द्वारा इस और किसी भी प्रकार से निर्णय न लेने वह अनदेखी किए जाने के चलते ठेकेदार संकटनाओं द्वारा यह कड़ा निर्णय लिया गया है।
राज्यव्यापी आंदोलन
सरकार के इस लापरवाही के खिलाफ समस्त संघटनाओं द्वारा राज्य के 35 जिलों में एक साथ 19 अगस्त मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन कर सभी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन किया जाएगा।
जिसमें गोंदिया के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक यह धरना आयोजित होगा।
उपरोक्त धरना आंदोलनसभी संघटना शामिल जिसमे महाराष्ट्र राज्य कंत्राटदार महासंघ, बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,महाराष्ट्र इंजीनियर संगठन, महाराष्ट्र राज्य पानी पुरवठा ठेकेदार संघटना, राज्य हॉट मिक्स संगठन, राज्य मजदूर सहकारी संस्था व अन्य संस्थाएं संघटना द्वारा इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आवाहन किया।





