बुलंद गोंदिया।गोंदिया जिले का हिंदी साप्ताहिक बुलंद गोंदिया 15 अगस्त आजादी के पर्व पर सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण कर छटवे वर्ष में पदार्पण किया। इस अवसर पर कार्यालय में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सीताताई रहांगडाले ने बुलंद गोंदिया परिवार को शुभकामना दी ,व आगे कहा कि बुलंद गोंदिया 5 वर्षों से जिले की जनता की आवाज बना हुआ है तथा सभी पहलुओं व समस्याओं की आवाज प्रखरता के साथ रखते शासन प्रसाशन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। तथा बुलंद गोंदिया सफलता की नीति नयी बुलंदियों की ओर अग्रसर हो।
गौशाला वार्ड स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में मित्रों व शुभचिंतकों द्वारा पहुंचकर बुलंद गोंदिया के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

साप्ताहिक बुलंद गोंदिया की गौरवशाली यात्रा ,आपके विश्वास की स्याही से 5 वर्षों का सफर
15 अगस्त 2020 को एक छोटे से संकल्प के साथ शुरू हुई एक बड़ी यात्रा आज पांच सफल वर्ष पूरे कर छठवें वर्ष में कदम रखा। साप्ताहिक बुलंद गोंदिया सिर्फ एक अखबार नहीं यह गोंदिया की जनता की आवाज भावना व संघर्ष का दस्तावेज बन चुका है।
5 वर्षों से अपनी जिम्मेदारीया पूर्ण सफल रूप निभाते हुए इमानदार पत्रकारिता लोकहित की आवाज, नागरिक अधिकार से लेकर शहरी समस्याओं तक हर पहलू को प्राथमिकता दी स्थानीय प्रतिभा को युवा लेखन युवा कलाम को स्थान दिया सम्मान दिया यह आपका अखबार यह सिर्फ हमारा नहीं आपका अखबार है जो भावनाओं का प्रतिनिधित्व हुआ करता है।

छठवें वर्ष में प्रवेश एक नई ऊर्जा एक नई चुनौतियों के साथ कर रहे यह वर्ष केवल जोश का नहीं संकल्प का है हम वादा करते हैं और अधिक जमीनी पत्रकारिता युवा को प्रोत्साहन तकनीकी के साथ कदमताल और बुलंद आवाज आप सभी पाठकों की बनाकर कार्य करेंगे।
हिंदी साप्ताहिक बुलंद गोंदिया 5 वर्षों में अखबार के साथ-साथ सोशल मीडिया ,न्यूज़ वेब के माध्यम से भी निरंतर प्रतिदिन खबरों को रूबरू कराते हुए सभी समाचारों को पाठको तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

बुलंद गोंदिया की इन 5 वर्षों की सफलता में पाठकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है 15 अगस्त 2025 को अपने 5 वर्ष सफलतापूर्वक कर छठवें वर्ष में पदार्पण के अवसर पर बुलंद बुंदिया कार्यालय में शहर के अनेक गणमान्य व प्रतिष्ठित नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियो ने पहुंचकर शुभकामना देकर बुलंद गोंदिया के निरंतर प्रगति की सामना की।
बापजी का आशीर्वाद
श्री रामदेव बाबा दरबार पाल चौक के बापजी श्री महेशजी बंग कार्यालय में पहुंचकर बुलंद गोंदिया परिवार निरंतर सफलता की और अग्रसर हो तथा नितें निरंतर प्रगति करें यह आशीर्वाद दिया।

महिला बैंक की अध्यक्ष व शहर महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की अध्यक्ष माधुरी ताई नासरे बुलंद गोंदिया कार्यालय में पहुंचकर शुभकामना देते हुए 5 वर्षों में बुलंद गोंदिया द्वारा जिले के सभी वर्गों के लिए समाचार पत्र में स्थान देकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने प्रमुखता से रखना का कार्य करने पर बुलंद गोंदिया की सराहना की।

वरिष्ठ संपादक चंद्रकांत खंडेलवाल ने बुलंद गोंदिया कार्यालय में पहुंचकर अपने 40 वर्षों से अधिक पत्रकारिता क्षेत्र के अनुभव को साझा कर पत्रकारिता में निष्पक्ष व निडरता से कार्य करने का मूल मंत्र देते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर मार्गदर्शन किया।

इसके साथ ही गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व सभापति व भाजपा महिला समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी भावना ताई कदम, सुभा भारद्वाज, पूजा तिवारी, गंगाधर गुड्डू कारड़ा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीपसिंग लिल्हारे पत्रकार अनिल मदनकर, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पूर्व सचिव सुरेश जोशी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक निलेश फूलबांधे ,बालाजी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक धरम गुप्ता, लेखिका व शिक्षिका तमन्ना मतलानी, श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष अल्ताफ शेख, कयूम शेख, आकृति थिंक के प्रमोद गुरधे ,प्राची गुरधे, पंचायत समिति पूर्व सदस्य वह ग्राम कटंगी के पूर्व सरपंच होटल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सेठ,भारत शुक्ला, लोकसत्ता व दैनिक लोकजन के पत्रकार संजय राउत, आईबीएन लोकमत के रवि सपाटे , युसीएन व जीबी न्यूज़ के हरीश मोटघरे, स्टिंग ऑपरेशन के सुनील कावडे, नवीन दहिकर, पत्रकार सचिन बोपचे ,गौरव बिसेन, न्यूज़ प्रभात के महेद्र लिल्हारे, दिनेश पटले, रामदेव भक्त संगम के महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक अंकित तिवारी, ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी दुलीचंद मेश्राम, कराटे प्रशिक्षक दीपक सिक्का , गो प्लग्ड इन के डायरेक्टर यशवंत सिंह चंदेल, न्यू बालाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर नितेश बाजपेई,सामाजिक कार्यकर्ता बेसहारों का सहारा सविता ताई बेदरकर, सामाजिक कार्यकर्ता धनेंद्र भुरले,

बुलंद गोंदिया परिवार के सदस्य दुर्गेश गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे, गर्व(बब्बू) अग्रवाल, त्रयंबक सोनवाने अंशुमन दुबे, दुर्गेश तिवारी, ,हर्ष अग्रवाल ,वासुदेव तिडके, आकाश मेश्राम, योगेश सोरते, कुशल लिल्हारे, देवांशु अग्रवाल, हार्दिक जीवानी , मयंक नाग, हरेश डोंगरे, सुरेश टेमरे, बबलू येरने, भूपेंद्र रंगारी ,संजीव बापट, निजिल ठाकुर, एडवोकेट पराग तिवारी भरत घासले, के साथ ही अनेक लोगों ने मोबाइल वह व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामना दी जिसमें विधायक विनोद अग्रवाल ,पंकज रहांगडाले ,डॉ नोव्हील ब्राम्हणकर ,ओम बघेले ,एड कृष्णा पारधी ,सचिन सेंडे ,योगराज रंहागडाले, रॉकी नायक ,सचिन मिश्रा, हरिकिशन चौधरी ,राकेश ठाकुर, विजय उके, राज शुक्ला ,कशिश जायसवाल,

अमित बिरिया, हीरा कपूर ,राजू तिवारी आदि का समावेश है जिन्होंने साप्ताहिक बुला गोंदिया के प्रधान संपादक अभिषेक चौहान व संपादक नवीन अग्रवाल , संतोष जाधव को बुलंद गोंदिया की वर्षगांठ पर कार्यालय में पहुंचने पहुंचकर वह प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।






