बुलंद गोंदिया। राज्य में नगर परिषद चुनाव की तैयारी के अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद की प्रारूप प्रभाग रचना 18 अगस्त सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सूचना पटल पर घोषित की गई। जिसमें 31 अगस्त तक आक्षेप दर्ज किया जा सकेंगे तथा 2 वार्डो के बढ़ोतरी के साथ अब गोंदिया नगर परिषद में 22 प्रभाग का निर्माण किया गया है।
प्रभाग रचना घोषित होते हैं अनेक वार्ड की रचना में बदलाव होने से अनेक इच्छुक लोगों में कहीं खुशी तो कहीं निराश दिखाई दी।
गौरतलब है की सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के चलते राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद, महानगरपालिका वह जिला परिषद के चुनाव की तैयारी में जुट गया है. जिसमें नगर परिषद के चुनाव के लिए 11 जून से प्रक्रिया शुरू की गई।
17 से 18 जून जनगणना की प्राप्त माहिती की जानकारी की जांच।
19 जून से 3 जुलाई तक स्थान का निरीक्षण
4 जुलाई से 10 जुलाई तक गूगल मैप के अनुसार नक्शे तैयार करने
11 से 17 जुलाई तक नक्शे पर निश्चित किए गए प्रभाग की मौका स्थल पर जाकर जांच करने
तथा 18 से 24 जुलाई तक प्रारूप प्रभाग रचना का मसौदा तैयार कर समिति को सौपना।
प्रारूप प्रभाव रचना 18 अगस्त सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित की गई तथा जिसमें 31 अगस्त 2025 तक नागरिक अपने आक्षेप दर्ज कर सकेंगे।
प्रारूप प्रभाग रचना पर 1 से 8 सितंबर तक प्राप्तआक्षेपो पर जिला अधिकारी द्वारा सुनवाई की जाएंगे तथा सुनवाई के पश्चात 9 से 11 सितंबर तक उपरोक्त प्रभाग रचना नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी।
प्रभाग रचना की अंतिम घोषणा 26 से 30 सितंबर तक राज्य चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा।
कोई हुआ खुश तो कोई ना खुश
प्रारूप प्रभाग रचना नगर परिषद कार्यालय के सूचना पटल पर घोषित होते हैं बड़े पैमाने पर भावी पार्षदों की भीड़ प्रारूप प्रभाग रचना का निरीक्षण करने नगर परिषद कार्यालय में उमड़ पड़ी।
प्रभाग रचना में 2 वार्डो की बढ़ोतरी होने तथा 22 प्रभाग होने के चलते पुराने प्रभागो की वार्ड संरचना में काफी बदलाव हुआ है जिसके चलते कोई भावी उम्मीदवार खुश हुआ तो नाखुश दिखाई दिया।







