विदर्भ में धान खरीदी, मीलिंग भंडारण किसानों का आर्थिक नुकसान ना हो,उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में समीक्षा सभा

बुलंद गोंदिया। विदर्भ के धान उत्पादक किसानों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा सभा मुंबई मंत्रालय में सोमवार 28 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार की अध्यक्षता वह सांसद प्रफुल्ल पटेल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई।

विदर्भ में बड़े पैमाने पर धान उत्पादन किया जाता है। धान के प्रबंधन के विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा सभा मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार की अध्यक्षता व सांसद प्रफुल्ल पटेल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई।
जिसमें गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा जिले में धान की खरीदी, मिलिंग वह भंडारण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई साथ ही इस दौरान किसानों को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान ना हो इसे रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस मामले में अन्न व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी पुराने असंगत आदेशों को तत्काल रद्द किया जाए, आदिवासी किसानों और व्यापारियों को धान बेचने के दोनों विकल्प शुरू किया जाए जिसमें टीडीसी भी शामिल हो तथा धान मिलिंग की प्रक्रिया में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पूरे राज्य में जिला लिंकिंग प्रक्रिया लागू की जाए ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है इस प्रकार की जानकारी आयोजित समीक्षा सभा में उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार द्वारा दी गई।

इस समीक्षा सभा में वित्त व नियोजन राज्य मंत्री और आशीष जायसवाल, खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री योगेश कदम संबंधित जिले के सभी विधायक मुख्य सचिव व जिलाधिकारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share Post: