नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री पर लोकल लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लाखों का माल जप्त 3 आरोपी गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले भागवत टोला के खेत परिसर में मवेशियों के कोठे में स्थित नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री पर लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब सहित अन्य सामग्री 5 लाख 88 हजार कीमत की जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है की जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के नेतृत्व में जिले में अवैध धंदो पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी के अंतर्गत लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा चोरी, डकैती वह अन्य अपराध की जांच के लिए गस्त लग रही थी इसी दौरान 28 अप्रैल की रात रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गस्त के दौरान विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई की भागवत टोला के एक खेत परिसर में ढाकनी निवासी धर्मेंद्र डहारे अपने अन्य साथियों के साथ एक मवेशियों के कोठे में नकली अंग्रेजी शराब का अड्डा चलते हुए बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण कर रहा है।
खबर की पुष्टि होते ही इस मामले की वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर शराब फैक्ट्री पर लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा रात 12:30 बजे के दौरान छापामार कार्रवाई कि जहां नकली शराब का निर्माण करते तीन व्यक्तियों को धर दबोचा।
नकली शराब फैक्ट्री में पुलिस द्वारा नकली शराब के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट ,खाली बोतल, डुप्लीकेट लेवल, विविध रंग के फ्लेवर, मोटरसाइकिल ,प्लास्टिक कैन, ड्रम, टिल्लू पंप व अन्य सामग्री सहित कुल 5 लाख 88260 का सामान आरोपियों के पास से बरामद किया।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में 1) हंसराज सुखचंद मस्करे उम्र 49 वर्ष निवासी ढाकणी, 2) जितेंद्र गोधनलाल नागपुरे उम्र 36 वर्ष निवासी- ढाकणी, 3) गुलाब किसन वाढवे उम्र 40 वर्ष निवासी ओझीटोला को गिरफ्तार किया जबकि फरार आरोपी धर्मेंद्र डहारे निवासी ढाकणी व अन्य के विरुद्ध रामनगर पुलिस थाने में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 65 अ, ब ,क ,ड, ई , 83, 108 सह कलम 123 भारतीय न्याय संहिता के तहत शिकायत कर्ता – पोउपनि शरद सैदाने की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।
उपरोक्त कारवाई पोलीस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे, अप्पर पोलीस अधीक्षक नित्यानंद झा, के निर्देश पर व उपविभागीय पोलीस अधिकारी उपविभाग गोंदिया रोहिणी बनकर के मार्गदर्शन में स्थानिय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, के नेतृत्व में सपोनी धीरज राजूरकर, पोउपनि शरद सैदाने, अंमलदार राजेंद्र मिश्रा, महेश मेहर, भुवन देशमुख, सुजित हलमारे प्रकाश गायधने , इंद्रजीत बिसेन, सुबोध बीसेन, दुर्गेश तिवारी, घनश्याम कुंभलवार, राम खंदारे लक्ष्मण बंजार ने की।

Share Post: