बुलंद गोंदिया।(संवाददाता आमगांव)- आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किंडगीपार में 30 अप्रैल की शाम पिता ने अपने बेटे की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किंडगीपार निवासी आरोपी नामदेव बागडे उम्र 60 वर्ष वह मृतक उसका बेटा रमेश नामदेव बागडे उम्र 30 वर्ष का पारिवारिक कारने को लेकर आए दिन विवाद होता था।
घटना के दिन भी पारिवारिक विवाद होने के चलते आरोपी नामदेव बागडे ने अपने बेटे के सिर पर चटनी बनाने के पत्थर से वार कर दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा इस हमले में उसकी मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलती ही आमगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।






